फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सिरसा सीएमओ भी सेवानिवृत्त, बिना अधिकारी का हुआ स्वास्थ्य महकमा

Wed, 01 Oct 2025 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
चर्म रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले का स्वास्थ्य महकमा बिना सीएमओ (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) के हो गया है। सिरसा के सिविल सर्जन डॉ.महेंद्र भादू को कार्यभार दिया गया था लेकिन उनके सेवानिवृत्त होने के बाद किसी अन्य अधिकारी कार्यभार नहीं दिया गया है। फतेहाबाद की सीएमओ डॉ.कुलप्रतिभा के जुलाई में सेवानिवृत्त होने के बाद सिरसा के सिविल सर्जन के पास कार्यभार था।
विज्ञापन


इससे पहले भी करीब एक साल तक यहां पर पद खाली रहा था। ऐसे में माना जा रहा है कि सिरसा में सिविल सर्जन की नियुक्ति के बाद यहां अतिरिक्त कार्यभार दिया जा सकता है। उप सिविल सर्जन के 9 पद हैं जबकि दो ही कार्यरत हैं।

-

आज जिले के 169 केंद्रों पर लगेंगे जांच शिविर

स्वास्थ्य विभाग स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत वीरवार को जिले के 169 केंद्रों पर जांच शिविर लगाए जाएंगे। इसमें 24 पीएचसी, 5 सीएचसी, दो उप नागरिक अस्पताल, एक नागरिक अस्पताल और 137 सब सेंटर शामिल है। अधिकारियों का कहना है कि शिविर में 15 हजार महिलाओं के स्वास्थ्य का लक्ष्य रखा गया है। इसमें महिलाओं के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग होगी।
विज्ञापन


-

एक्सरे मशीन नहीं चली, वापस लौटे दिव्यांग

नागरिक अस्पताल में बुधवार को दिव्यांग जांच शिविर लगाया गया। शिविर में पहुंचे दिव्यांगों के एक्सरे नहीं हो पाए। नागरिक अस्पताल में पिछले 12 दिनों से एक्सरे मशीन बंद है। ऐसे में दिव्यांगों को एक्सरे के लिए अग्रोहा मेडिकल भेजा गया। असेसमेंट मामले में सरकारी रिपोर्ट अनिवार्य होती है। इसी के तहत विशेषज्ञ प्रतिशतता तय करते है।
विज्ञापन


-

जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर वीरवार को भी शिविर लगाए जाएंगे। करीब 15 हजार लोगों के स्वास्थ्य जांच का लक्ष्य रखा गया है।

- डॉ.भरत सहारण, उप सिविल सर्जन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें