फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: साहब! पत्नी बार-बार भाग जाती है, बच्चे को पालूं या काम करूं

Thu, 18 Apr 2024 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के एक कॉलोनी निवासी युवक ने उसी कॉलोनी के ही युवक के खिलाफ पत्नी को भगा ले जाने के आरोप में शिकायत दी है। आरोप लगाए हैं कि युवक उसकी पत्नी को बार-बार भगा ले जाता है। पत्नी युवक के साथ बच्चों को छोड़कर चली जाती है। ऐसे में वह बच्चे पाले या फिर काम करें। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में युवक ने बताया कि आरोपी युवक उसकी पत्नी को बार-बार भगा ले जाता है। तीन से चार बार ऐसा हो चुका है। पत्नी बच्चों को छोड़कर चली जाती है। बेटा चार साल और बेटी 10 साल की है। बच्चों को पालूं या फिर काम करूं। अब होडल में किराये के मकान में रह रहे हैं। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। शर्म के चलते बच्चे भी स्कूल नहीं जा रहे हैं। वहां पर दूसरे बच्चे मजाक उड़ाते हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें