फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: शहर के 27 वार्डों में पौने 10 लाख से लगेंगे पार्षदों के साइन बोर्ड, आखिरकार लगा टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद ने वार्डों में पार्षदों के साइन बोर्ड का आखिरकार टेंडर लगा दिया है। नगर परिषद 27 वार्डों में पार्षदों के नाम के साइन बोर्ड लगाएगा। नगर परिषद ने करीब डेढ़ माह पहले ही पार्षदों के सूचना बोर्ड को लेकर एस्टीमेट तैयार करवा दिया था लेकिन कई लोगों द्वारा मुद्दा बनाने के बाद इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया था। हालांकि अधिकारियों का कहना था कि एस्टीमेट तय रेट के हिसाब से ही बनाया गया है।
विज्ञापन

अब नगर परिषद ने इसको लेकर टेंडर लगा दिया है। टेंडर के मुताबिक 9.75 लाख का एस्टीमेट है। 24 फरवरी को ये टेंडर खोला जाएगा। अहम बात यह है कि नगर परिषद वार्डों में लगे पुराने साइन बोर्डों को नहीं हटाएगा। वहीं नगर परिषद की उपप्रधान सविता टुटेजा का कहना है कि पार्षदों की सहमति से ही साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। वार्ड नंबर 12 के पार्षद मोहनलाल नारंग चार जनवरी को नगर परिषद के अधिकारियों को साइन बोर्ड को लेकर मांग पत्र दे चुके है। जिसमें उनके वार्ड में साइन बोर्ड न लगाने की मांग की गई थी। नारंग ने कहा था कि साइन बोर्ड पर खर्च होने वाली राशि को उनके वार्ड के विकास कार्यों पर खर्च किया जाए।
नहीं हटेंगे पुराने साइन बोर्ड
नगर परिषद द्वारा पिछले कार्यकाल में 25 वार्डों में स्टील के साइन बोर्ड लगाए गए थे। इस दौरान साइन बोर्ड की क्वालिटी पर सवाल उठे थे। पुराने पार्षदों के साइन बोर्ड अभी भी लगे हुए हैं, लेकिन उन्हें नहीं हटाया जाएगा। हालांकि नई वार्डबंदी के बाद वार्डों में काफी फेरबदल हुआ है। वार्डों की संख्या भी 25 से बढ़कर 27 हो चुकी है।
विज्ञापन

डोर टू डोर कूड़ा उठान का आज खुल सकता है टेंडर
नगर परिषद डोर टू डोर कूड़ा उठान का टेंडर वीरवार को खोल सकता है। तीन बार पहले ये टेंडर रद किया जा चुका है। अब नगर परिषद ने चौथी बार ये टेंडर लगाया है। डोर टू डोर कचरा उठान के टेंडर का 2.33 करोड़ का एस्टीमेट है। एजेंसी 27 वार्डों में घर-घर से कचरा उठाएगी और मुख्य कचरा संग्रह स्थल पर अलग-अलग किया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
पार्षदों की सहमति से ही वार्डों में साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। अधिकतर पार्षद इस पक्ष में है। नियम अनुसार ही साइन बोर्ड लगाए जाएंगे।
-सविता टुटेजा, उपप्रधान, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें