फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 11 रूट के जरिये केंद्रों पर पहुंचाने के लिए शटल बस

Fri, 25 Jul 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद/सिरसा। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की 26 व 27 जुलाई को आयोजित होने वाली सीईटी (संयुक्त पात्रता परीक्षा) के लिए सिरसा जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। जिला फतेहाबाद से सिरसा में बने केंद्रों पर परीक्षा देने आने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन सिरसा ने 120 से ज्यादा शटल बस सर्विस की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

ये बसें 64 परीक्षा केंद्रों पर स्थानीय पुलिस लाइन सिरसा से परीक्षार्थियों को केंद्रों तक लेकर जाएगी और परीक्षा के उपरांत वापिस पुलिस लाइन छोड़ेगी। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड में एक व पुलिस लाइन में दो हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा 24 से ज्यादा बसें रिजर्व रखी गई हैं। आवश्यकता अनुसार बसों में बढ़ोतरी की जा सकती है।
26 जुलाई को सुबह पांच बजे से पुलिस लाइन से परीक्षा केंद्रों तक शटल सर्विस शुरू हो जाएगी। पुलिस लाइन में नौ काउंटर बनाए गए हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए समय-समय पर सेंटर संबंधी अनाउंसमेंट भी की जाएगी।
विज्ञापन

जूनियर ऑडिटर चिमन राय को शटल बस सर्विस इंचार्ज बनाया गया है, जिनका दूरभाष नंबर 7015049901 है। इसी प्रकार नितिन गुलाटी (मोबाइल नंबर 9991969009), संजय (मोबाइल नंबर 8708591675), भूषण (मोबाइल नंबर 8307147800) पुलिसलाइन में बनाए गए हेल्प डेस्क पर तैनात रहेंगे।
64 परीक्षा केंद्रों के लिए ये रहेगा रूट मैप

रूट नंबर 1:-
चौधरी देवीलाल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग व तकनीकी संस्थान पन्नीवाला मोटा, एमएम मेमोरियल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओढां, माता हरकी देवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओढां
रूट नंबर 2-
होलिस्टिक इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस खैरेकां, पीएम श्री केवी नंबर एक एयरफोर्स स्टेशन सिरसा, द विज्डम स्कूल डबवाली रोड खैरेकां,
रूट नंबर 3:-
प्रूडेंस मिडिल स्कूल बाजेकां, राजेंद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस नजदीक बाजेकां मोड सिरसा, सावन पब्लिक स्कूल जीटीएम सेक्टर-19 के पीछे, हुडा बाइपास सिरसा,
रूट नंबर 4:-
राजकीय नेशनल पीजी महाविद्यालय सिरसा, राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा, श्री राम न्यू सतलुज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरनाला रोड सिरसा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर
रूट नंबर 5:-
सेंट जेवियर्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नजदीक रेलवे स्टेशन सिरसा,
रूट नंबर 6:-
सरकारी कन्या महाविद्यालय रानिया, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानियां, डायमंड वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानियां, द जीनियस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानियां, द गुरुकुल स्कूल रानियां,
रूट नंबर 7:-
सीएमके नेशनल पीजी महाविद्यालय सिरसा (ब्लॉक-ए व बी), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महावीर दल नजदीक रानियां चुंगी सिरसा, लाला हंसराज फुटेला लॉ महाविद्यालय सिरसा, लाला जगन्नाथ पब्लिक स्कूल सिरसा, लॉर्ड शिवा कॉलेज ऑफ फार्मेसी सिरसा, नेशनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन (ब्लॉक-बी) सिरसा, सेंट जोसेफ इंटरनेशनल स्कूल सिरसा, विवेकानंद बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरसा, राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरसा ,
रूट नंबर 8:-
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल फरवाईं कलां, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल माध्यमिक विद्यालय नेजाडेला कलां, सतलुज पब्लिक स्कूल बरनाला रोड नेजाडेला कलां,
रूट नंबर 9:-
जेएनसीडी बीएड कॉलेज बरनाला रोड सिरसा, जेएनसीडी इंजीनियरिंग कॉलेज बरनाला रोड सिरसा, जेएनसीडी एमबीए कॉलेज बरनाला रोड सिरसा, जेएनसीडी मेमोरियल कॉलेज बरनाला रोड सिरसा, जेएनसीडी फार्मेसी कॉलेज बरनाला रोड सिरसा, सिरसा स्कूल, सिरसा (ब्लॉक-ए व बी)
रूट नंबर 10
महाराजा अग्रसेन गर्ल्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरसा, शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल सिरसा, शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज सिरसा, शाह सतनाम जी गर्ल्ज स्कूल सिरसा, शाह सतनामजी गर्ल्ज कॉलेज सिरसा, सेठ सागरमल सुराना जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरसा
रूट नंबर 11:-
पीएम श्री केवी नंबर 2 कंगनपुर
इसके अलावा बीआर ग्लोबल स्कूल मोरीवाला, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल मोरीवाला, दिल्ली पब्लिक स्कूल हिसार रोड सिरसा ये परीक्षा केंद्र फतेहाबाद-सिरसा मुख्य मार्ग पर स्थित हैं तथा फतेहाबाद से आने वाली बसें परीक्षार्थियों को इन स्कूलों पर ही छोड़ेगी और ले जाएगी। इसी तरह डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल सिरसा (ब्लॉक-ए व बी), डॉ. अंबेडकर भवन सीडीएलयू सिरसा, टैगोर भवन सीडीएलयू सिरसा, जो कि पुलिस लाइन से लगभग 250 मीटर की दूरी पर है, आवश्यकता अनुसार यहां पर भी परीक्षार्थियों की मांग पर बस सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
-

जिला फतेहाबाद से जींद में जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए शटल बसों की व्यवस्था

फतेहाबाद। जिला फतेहाबाद से जिला जींद में जाने वाले सीईटी परीक्षार्थियों के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन जींद ने निशुल्क व सुविधाजनक परिवहन के लिए हरियाणा रोडवेज की ओर 26 व 27 जुलाई को शटल बसों की व्यवस्था की है। इस व्यवस्था के अनुसार हर्ष इंटरनेशनल स्कूल रामराये परीक्षा केंद्र के लिए रूट नंबर शून्य के माध्यम से गांव ईक्कस में शटल बस की व्यवस्था की गई है।
रूट नंबर 1 में पटियाला चौक से जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्लॉक (बी), बाल विकास सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलू कॉलोनी, सीआर किसान कॉलेज, जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्लॉक (ए), राजकीय स्कूल (लडक़े), राजकीय गल्र्ज मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एसडी सीनियर सेकेंडरी ओल्ड, हिन्दू कन्या महाविद्यालय, एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल न्यू, अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जाईट कॉन्वेंट स्कूल से होती हुई नए बस अड्डा पहुंचेगी।

रूट नंबर 2 में जींद बस अड्डा के काउंटर नंबर 2 से आधारशीला पब्लिक स्कूल, राजकीय स्कूल अहिरका, डीएन मॉडल स्कूल से होते हुए ऋषिकुल पब्लिक स्कूल नरवाना रोड पहुंचेगी।

रूट नंबर 3 में जींद बस अड्डा काउंटर नंबर 3 से बस महर्षि विद्या मंदिर, चौधरी रणबीर विश्वविद्यालय, नव दुर्गा पब्लिक स्कूल, गोपाल विद्या मंदिर से होते हुए राजकीय स्कूल बाल आश्रम पहुंचेगी।

रूट नंबर 4 में बस अड्डा काउंटर नंबर 4 से राजकीय गर्ल्ज स्कूल गतौली पहुंचेगी।
रूट नंबर 5 में जींद बस अड्डा काउंटर नंबर 5 से दालमवाला पब्लिक स्कूल गांव दालमवाला, रूट नंबर 6 में जींद बस अड्डा काउंटर नंबर 6 से राजकीय कॉलेज अलेवा, रूट नंबर 7 में जींद बस अड्डा काउंटर नंबर 7 से राजकीय स्कूल डिफेंस कॉलोनी, इंडस पब्लिक स्कूल विजय नगर, मोती लाल नेहरू स्कूल से होते हुए डीएवी पब्लिक स्कूल पहुंचेगी।

रूट नंबर 8 में जींद बस अड्डा काउंटर नंबर 8 से अरोण पब्लिक स्कूल, रूट नंबर 9 में जींद बस अड्डा काउंटर नंबर 9 से राजकीय महिला कॉलेज जींद, राजकीय कॉलेज लड़के, लार्ड शिवा स्कूल पुराना बस अड्डा से होते हुए हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुराना बस अड्डा पहुंचेगी।

रूट नंबर 10 में जींद बस अड्डा काउंटर नंबर 10 स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल सफीदों। रूट नंबर 11 में जींद बस अड्डा काउंटर नंबर 11 से हर्ष इंटरनेशनल स्कूल रामराये, रूट नंबर 12 में जींद बस अड्डा काउंटर नंबर 12 से केएम कॉलेज नरवाना पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें