फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार नंबरदारों को कारण बताओ नोटिस जारी, 15 दिनों में देना होगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
चार नंबरदारों को कारण बताओ नोटिस जारी, 15 दिनों में देना होगा जवाब
विज्ञापन

आबियाना फसल वसूली में आनाकानी व ड्यूटी में कोताही का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। आबियाना फसल रबि 2021 की ढालबाछ न लेने पर उपायुक्त महावीर कौशिक ने चार नंबरदारों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। उपायुक्त ने तहसील रतिया के अंतर्गत आने वाले गांव नंगल के नंबरदार वेद प्रकाश, देवराज, किशन चंद व सुखविंद्र सिंह सरबराह को नोटिस जारी कर 15 दिन में अपना जवाब दायर करने के आदेश जारी किए हैं। जवाब दायर न करने और संतोषजनक जवाब न होने की सूरत में उक्त नंबरदारों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

जारी आदेश में उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा कि उक्त नंबरदारों को उनके घर जाकर पटवारियों द्वारा मौखिक और मोबाइल से संदेश दिया कि वे ढालबाछ प्राप्त करके आबियाना रबि 2021 की वसूली करवाकर सरकारी खजाने में जमा करवाए। इसके बावजूद भी उक्त नंबरदारों ने ढालबाछ प्राप्त नहीं किया। ढालबाछ न लेने व सहयोग करने से इंकार करने पर पंजाब लेंड रेवेन्यू रूल की धारा 20 में वर्णित नंबरदार की ड्यूटी का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि यह गंभीर चूक है, इसलिए उक्त नंबरदारों के खिलाफ धारा 16 के अंतर्गत कार्यवाही करने की अनुशंसा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें