फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रतिया में रोड पर डाली मिट्टी के कारण दुकानदार परेशान

Wed, 25 Sep 2024 05:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया में बड़ी नहर से लेकर छोटी नहर तक रोड के ऊपर पड़ी हुई मिट्टी । 
विज्ञापन
रतिया। फतेहाबाद रोड को चौड़ा करने के दौरान डाली गई मिट्टी के कारण दुकानदार परेशान हैं। दुकानदारों ने सड़क पर उड़ रही धूल की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की तो लोक निर्माण विभाग के अधिकारी हरकत में आए।
विज्ञापन

ठेकेदार के माध्यम से मिट्टी को साफ करवाया गया। हालांकि, कुछ जगह पर अभी भी मिट्टी पड़ी हुई है। जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग की ओर से करोड़ों रुपये की लागत से गांव ब्राह्मणवाला से लेकर राजस्थान बॉर्डर तक रोड को चौड़ा करने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान ठेकेदार की ओर से बड़ी नहर से लेकर छोटी नहर तक सीसी रोड का निर्माण कार्य पिछले महीने करवा दिया गया था। मगर ठेकेदार ने रोड के ऊपर पड़ी मिट्टी को नहीं उठवाया था, जिस कारण जब वहां से वाहन गुजरते थे तो सारा दिन धूल उड़ती रहती है।
दुकानदारों ने इसके बारे में कई बार अधिकारियों को भी सूचित किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को दुकानदारों ने सड़क पर पड़ी हुई मिट्टी की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद अधिकारियों ने ठेकेदार को मिट्टी उठाने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ संदीप सचदेवा ने बताया कि जब रोड बनाया गया था, तो ठेकेदार द्वारा मिट्टी उठा ली गई थी। बाद में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा साथ में पाइप लाइन डाली गई थी, जिनकी मिट्टी रोड के ऊपर पड़ी हुई थी। इसको लेकर उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी पत्राचार किया है। मिट्टी उठाने का कार्य शुरू कर दिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें