फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में दो दिन बाद खुली ओपीडी, हुई धक्का-मुक्की

Wed, 25 Sep 2024 05:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में दो दिन की छुट्टी के बाद ओपीडी खुली। अस्पताल में मंगलवार को मरीजों की संख्या ज्यादा रही, इसके चलते ओपीडी के बाहर धक्का-मुक्की के हालात रहे। शिशु रोग विशेषज्ञ, ईएनटी, महिला रोग विशेषज्ञ, कंसलटेंट की ओपीडी के बाहर दोपहर 2 बजे तक मरीज लाइनों में खड़े रहे।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में मंगलवार को 800 से 900 मरीजों की ओपीडी रही। एसएमओ डॉ.बुधराम ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते वायरल बुखार के केस बढ़ रहे है, इसके चलते ओपीडी बढ़ रही है। मरीज बुखार, खांसी,जुकाम के उपचार को लेकर आ रहे है। अस्पताल में ईएनटी, चर्म रोग विशेषज्ञ की ओपीडी आम दिनों में भी 100 से ज्यादा रहती है।

गर्भवती के लिए अस्पताल में लगा शिविर
नागरिक अस्पताल में मंगलवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर लगाया गया। इस शिविर में गर्भवती का रजिस्ट्रेशन किया गया और खून और पेशाब की जांच की गई। अस्पताल में शिविर में 105 गर्भवती ने रजिस्ट्रेशन करवाया। उप सिविल सर्जन डॉ.भरत सहारण ने बताया कि विभाग की तरफ से हर माह की 9, 10 और 23 तारीख को कैंप लगाया जाता है। इस कैंप में हाई रिस्क गर्भवती की पहचान की जाती है ताकि समय रहते उपचार शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें