फतेहाबाद में बुक सेलर के साथ मारपीट के बाद इक्ट्ठे हुए दुकानदार।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर के नगर परिषद के साथ स्थित कालड़ा किताब महल पर किताबें न बदलने को लेकर विवाद हो गया। किताबें न बदलने पर व्यक्ति ने दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। पड़ोसी दुकानदार जब बचाने के लिए आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद शहर के बुक सेलर इकट्ठे हुए और मामले में कार्रवाई को लेकर थाने में पहुंचे। मामले में कालड़ा किताब महल संचालक ने मारपीट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मामले में बस स्टैंड चौकी पुलिस में शिकायत दी है।
मामले के मुताबिक कालड़ा किताब महल के संचालक उपहार ने बताया कि रविवार को उनकी दुकान पर एक व्यक्ति बच्चों के साथ आया और उसने कहा कि सातवीं कक्षा की पंजाबी विषय की किताब वह यहां से ले गया था और उसे वापस कर लें। जिस पर संचालक उपहार ने कहा कि ये पुरानी एडिशन है और 31 दिसंबर 2021 को स्टॉक वापस भेज दिया था। आरोप है कि किताब बदलवाने आए व्यक्ति ने कहा कि वह 4 अप्रैल को किताब यहां से लेकर गया था। इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू कर दी। उपहार ने बताया कि व्यक्ति ने मारपीट की और गाली-गलौज किया। पड़ोसी जब छुड़वाने के लिए आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई।