फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दुकान में सेंध लगाकर नकदी और सामान चोरी

Mon, 20 Jan 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना के जांडलीकला बस स्टैंड पर सेनेटरी की दुकान में चोरों द्वारा लगाया गया सेंध लाल गोल दायरे म
विज्ञापन
भूना। गांव जांडलीकलां स्टैंड पर शिव शक्ति सेनेटरी एवं बिल्डिंग की दुकान में सेंध लगाकर चोर दो हजार रुपये और सामान चोरी कर ले गए। चोरी का पता सोमवार सुबह लगा जब वह दुकान पर पहुंचा। इसके बाद दुकान मालिक ने पुलिस को इस बारे में शिकायत दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दुकानदार बलवान सिंह ने शिव शक्ति नाम से सेनेटरी एवं बिल्डिंग के नाम से जांडलीकलां स्टैंड पर दुकान खोल रखी है। रविवार को अपनी दुकान ठीक तरह से बंद करके घर गया था।
सोमवार की सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो पीछे की दीवार में चोर सेंध लगाकर अंदर घुस गए और काफी सारा सामान चोरी कर ले गए। इसके अतिरिक्त काउंटर दराज का लॉक टूटा हुआ था उसमें रखे दो हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज भी गायब मिले। दुकानदार बलवान ने बताया कि चोर चार मोनोब्लॉक की मोटर, इनवर्टर बैटरी, स्टील व पीतल की टोटियां तथा फव्वारे और मिक्सर चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। सीन ऑफ क्राइम टीम इंचार्ज डॉक्टर जोगिंदर सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि दुकानदार की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें