फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवक को गोली मारी, गंभीर

Wed, 03 Jun 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बैजलपुर निवासी संदीप पुत्र बृजलाल और अनिल पुत्र मनीराम के बीच करीब दो साल पहले झगड़ा हुआ था। जिसको लेकर अनिल कई दिनों से संदीप से बदला लेने की योजना बना रहा था। सोमवार की रात को अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उसने संदीप को मारने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन


अनिल और उसके तीनों दोस्त मोटर साइकिल पर सवार होकर संदीप के घर के आगे गए थे। संदीप अपने चाचा के घर के बाहर वाले कमरे में बैठा हुआ था। अनिल ने वहां पहुंचते ही कट्टे से फायर करने शुरू कर दिए।

संदीप ने अपने बचाव के लिए चारपाई का सहारा लिया लेकिन फिर सात छर्रे उसके सीने और पेट में लगे। वह घायल होकर गिर पड़ा, हमलावर अनिल, आकाश, विकास व सोनू संदीप को मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने संदीप को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


बीट इंचार्ज जयबीर सिंह ने बताया कि हमलावर चारों युवकों ने संदीप पर कई फायर किए। जिससे उसे अवैध कट्टे के सात छर्रे पेट एवं छाती में लगे हैं। गंभीर रूप से घायल संदीप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में भर्ती किया गया था। जहां उसे देर रात्रि को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

वहां हालत बिगड़ जाने से चिकित्सकों ने उसे हिसार रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल बैजलपुर निवासी अनिल पुत्र मनीराम बैनीवाल, विकास पुत्र सतबीर सिंह ओला, सोनू पुत्र हवासिंह निनाणिया, आकाश पुत्र प्रताप सिंह ओला के विरूद्ध हत्या प्रयास का मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें