फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले के 1400 परिवारों के 16,700 लोगों को झटका, सस्ता राशन योजना से हुए बाहर

Thu, 13 Feb 2025 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के एक राशन डिपो से राशन लेता लाभार्थी। फाइल फोटो
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार की ओर से परिवार पहचान पत्र के अनुसार बने राशन कार्ड की जांच शुरू हो गई है। पोर्टल पर दर्ज आंकड़ाें के अनुसार फरवरी माह में 16,702 लाभार्थियों को सरकार की ओर से मिलने वाला सस्ता राशन अब नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


पोर्टल पर इन लोगों को सूची से बाहर करने का कारण तो दर्ज नहीं है, लेकिन प्रदेश सरकार की ओर चार पहिया वाहन पंजीकरण की जो बात थी, वो प्रमुख रूप से बताई जा रही है। बता दें कि बीते वर्ष 2024 के दिसंबर माह में जिले के 7,88,813 नागरिकों को सरकार की ओर से राशन दिया गया था। अब फरवरी माह में जिले के 7,72,111 लाभार्थियों को ही राशन दिया जाएगा। यानि कि फरवरी माह में करीब 16700 लोगों को सरकार ने सस्ता राशन लाभार्थियों की सुविधा से बाहर कर दिया है।

सीएससी पर जाकर कार्ड करवा रहे चेक
- जिन लोगों के राशन कार्ड कट गए हैं वो लोग अब अपने नजदीकी सीएससी पर जाकर अपने कार्ड की जांच करवाने में लगे हैं। शहर के डीएसपी रोड पर स्थित सीएससी संचालक ने बताया कि कुछ दिनों से काफी लोग अपना राशन कार्ड लेकर जांच करवाने के लिए आ रहे हैं। पोर्टल पर जब जांच की कई तो काफी लोगों के नाम चार पहिया वाहन पंजीकरण दर्ज हाेने का हवाला दिखाता है।
विज्ञापन


वाहन पंजीकरण सहित आय ज्यादा होने के कारण कट रहे राशन कार्ड
-सरकार की ओर से परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में सभी प्रकार की जानकारी दर्ज है। कई साल से परिवार पहचान पत्र के कारण ही राशन कार्ड बन रहे हैं। उसी से अब परिवार की वार्षिक आय की जांच की जा रही है। इसके चलते जिस परिवार की आय 1.80 लाख से ज्यादा मिल रही है या फिर चार पहिया वाहन पंजीकृत है तो उसे योजना से बाहर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें