फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कुत्तों के रखरखाव के लिए बनेगा शेल्टर होम, एजेंसी की हायर

Fri, 28 Nov 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया जानकारी देते हुए नगर पालिका सचिव शुभम कुमार : संवाद
विज्ञापन
रतिया। बुढलाड़ा रोड पर नगर पालिका भवन में डॉग शेल्टर होम खोला जाएगा। नगर पालिका ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं और कुत्तों की देखभाल, भोजन, पानी, सोने और दवा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्राइवेट एजेंसी को कार्य दे दिया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका के सचिव शुभम कुमार ने बताया कि एजेंसी प्रत्येक कुत्ते के लिए 780 रुपए में उनकी देखभाल करेगी। इसके अंतर्गत कुत्तों का खाना, पानी, रहना और सोना सुनिश्चित किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर ऑपरेशन के लिए भी व्यवस्था की जाएगी और इसके लिए निजी चिकित्सक नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त सरकारी चिकित्सक भी समय-समय पर कुत्तों की जांच करेंगे।
शेल्टर होम में शिकायत और जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा। नगर पालिका का उद्देश्य शहर में आवारा और घायल कुत्तों के लिए सुरक्षित और स्वास्थ्यपूर्ण वातावरण प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें