फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जाखल मार्केट कमेटी के प्रधान अब जगजीत होंगे

Fri, 28 Nov 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला भाजपा में कुछ सही नहीं चल रहा है। रतिया मार्केट कमेटी के बाद जाखल मार्केट कमेटी चेयरमैन भी बदल दिया गया है। प्रदेश सरकार ने अब जाखल मार्केट कमेटी चेयरमैन के लिए जगजीत सिंह नडैल का नाम घोषित किया है। जगजीत सिंह राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला के करीबी माने जाते हैं।
विज्ञापन


इससे पहले जाखल मार्केट कमेटी के लिए अवतार सिंह बिंदर का नाम तय किया गया था, लेकिन दो माह तक नोटिफिकेशन न होने से ये कयास लगाए जाने लगे थे कि कहीं ना कहीं कुछ गड़बड़ है। दरअसल अवतार सिंह बिंदर पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली के नजदीकी माने जाते हैं और इसी वजह से सुभाष बराला ने उनके नाम पर वीटो लगा दी थी।

भाजपा के सुभाष बराला और देवेंद्र बबली दोनों ही टोहाना विधानसभा सीट से आते हैं और अब उसका असर राजनीतिक नियुक्तियों पर भी नजर आ रहा है। टोहाना मार्केट कमेटी के लिए देवेंद्र बबली के करीबी जगजीत हुड्डा को चेयरमैन घोषित किया गया। नोटिफिकेशन आते ही हुड्डा ने बिना किसी समारोह के ही चुपचाप कार्यभार संभाल लिया।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने किसी तरह की गुटबाजी से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि जगजीत भी भाजपा के कार्यकर्ता हैं और बिंदर सिंह अवतार भी। सभी नेताओं से सलाह करने के बाद ही जिला संगठन से कुछ नामों का पैनल भेजा जाता है और उसमें से प्रदेश सरकार नाम फाइनल करती है।



इससे पहले रतिया और भट्टू चेयरमैन पर भी हुए विवाद

जिले में मार्केट कमेटी चेयरमैन पद पर यह तीसरा बड़ा बदलाव है। इससे पहले रतिया में धर्मपाल शर्मा की जगह राजकुमार मेहता की नियुक्ति की गई थी। भट्टू में भी वाइस चेयरमैन पद पर फेरबदल हुआ। योगराज शर्मा ने पदभार लेने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद संजय सिंगला को वाइस चेयरमैन बनाया गया। हालांकि उनकी नियुक्ति से पूर्व विधायक दुड़ाराम नाराज हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें