फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: व्यवस्था बदहाल...आंखों के अस्पताल में बारिश का पानी

Tue, 16 Jun 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में चैंबर खोलते हुए कर्मचारी संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल परिसर में चल रहे करीब 10 करोड़ रुपये के मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य की गुणवत्ता पर पहली ही बारिश से सवाल खड़े हो गए हैं। मंगलवार को हुई बारिश के दौरान नेत्र विभाग की ओपीडी में पानी भर गया जिससे मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति ऐसी बन गई कि करीब दो घंटे तक ओपीडी का कामकाज प्रभावित रहा। कर्मचारियों को ओपीडी से पानी निकालना पड़ा। उसके बाद व्यवस्था सुचारू हो पाई।
विज्ञापन

अस्पताल में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से मरम्मत और नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी दौरान नेत्र विभाग के बाहर और अंदर फर्श का लेवल निर्धारित किया गया। आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान बाहर की अपेक्षा अंदर का फर्श स्तर नीचे कर दिया गया। इसके चलते बारिश का पानी बाहर निकलने के बजाय सीधे ओपीडी के अंदर पहुंच गया।
मंगलवार को बारिश शुरू होते ही ओपीडी के कमरों और गलियारों में पानी जमा होने लगा। मरीजों को उपचार के लिए आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई मरीजों और उनके परिजनों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। कर्मचारियों ने पानी निकालने और व्यवस्था बहाल करने का प्रयास किया लेकिन तब तक ओपीडी सेवाएं प्रभावित हो चुकी थीं।
विज्ञापन

सिटी वेल्फेयर क्लब के अध्यक्ष विनोद अरोड़ा ने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च कर किए जा रहे कार्य का उद्देश्य सुविधाओं में सुधार करना है, लेकिन पहली ही बारिश में इस तरह की स्थिति सामने आना गंभीर चिंता का विषय है। लोगों ने निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों से जवाबदेही तय करने की मांग की है।
विज्ञापन

-
थोड़ी से बारिश के बाद ओपीडी कक्ष में पानी आ जाता है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत भी करवाया गया है।
- डॉ. राकेश कसवां, नेत्र रोग विशेषज्ञ।
-
बारिश के कारण पानी भरने की समस्या सामने आई है। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है।
- डॉ. गुंजन बंसल, सहायक एसएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें