फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

Sat, 02 Aug 2014 12:47 AM IST
फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 सिटी पुलिस ने शुक्रवार दोपहर मोहल्ला डेरेवाला के एक घर में छापा मारकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। छापे के दौरान पुलिस ने मौके से चार महिलाओं और एक युवक को काबू किया है। जबकि एक युवक मौके से भागने में कामयाब हो गया। पकड़ी गई महिलाओं में दो बहनें बताई गई हैं।
  पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पुरानी तहसील चौक के एक मोहल्ला के एक घर में महिला वेश्यावृति का अड्डा चल रही है। सूचना मिलने पर शुक्रवार दोपहर इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने हमराहियों के साथ छापा मारा तो वहां चार महिलाएं दो युवकों निखिल पुत्र सुदर्शन निवासी जवाहर चौक तथा एक अन्य युवक के साथ संदिग्ध हालत में मिलीं। पुलिस ने मौके से चार महिलाओं और एक युवक निखिल को पकड़ लिया, जबकि एक युवक भागने में कामयाब रहा। पकड़ी गई महिलाओं में दो सगी बहनें हैं। जो शादीशुदा हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि पकड़ गए लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी तहसील चौक के निवासी परेशान थे लम्बे समय से
पुरानी तहसील चौक के निवासी मोहल्ले में वेश्यावृति का धंधा चलने से काफी परेशान थे। काफी समय से वह इसकी शिकायत कर रहे थे। शुक्रवार को शहर पुलिस ने मौका पाकर मोहल्ले में उक्त महिला के घर छापा मारा और मौके से चार महिलाआें तथा एक युवक को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें