फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का अपहरण कर घायल किया

Thu, 31 Jul 2014 12:24 AM IST
फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 शराब ठेेकेदार के बेटे ने मंगलवार रात गांव भोड़ियाखेड़ा से एक युवक का अपहरण के बाद उससे मारपीट की। इसके बाद उसको गंभीर हालत में शराब के ठेेके के पास फेंककर चले गए। युवक की तलाश कर रहे परिजनों ने उसको उठाकर अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

 पुलिस ने मौके पर जाकर घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित छात्र की शिकायत पर ठेकेदार के बेटे और अन्य तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भोड़िया खेड़ा निवासी 18 वर्षीय सागर पुत्र राजेंद्र अरोड़ा ने बताया कि उसके भाई सुधीर की बीघड़ रोड पर पर सुधीर करियाणा स्टोर के नाम से दुकान है। उसने बताया कि गांव का शराब ठेकेदार रामकुमार उसके भाई पर अवैध शराब बेचने का आरोप लगाता रहा है।

इसी कारण उनसे रंजिश रखे हुए था। सागर ने आरोप लगाया कि मंगलवार रात को जब वह अपने घर के बाहर खड़ा था तो ठेकेदार का बेटा और तीन अन्य लोग ऑल्टो कार में वहां आए। उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद उसको सिरसा रोड पर एक शराब के ठेके पर ले गए। यहां पर उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। बाद में वह उसे भोड़िया के पास एक शराब के ठेके के आगे फेंककर भाग गए।
विज्ञापन


 सागर की तलाश कर रहे परिजनों ने उसे ठेके के पास पड़े देखा और उसे अस्पताल पहुंचाकर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने सागर की शिकायत पर रामकुमार ठेकेदार के बेटे सहित तीन लोगों पर घर में घुसकर अपहरण करने, डराने धमकाने के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। शहर थाना प्रभारी गौरव शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें