फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फतेहाबाद में पड़ी कड़ाके की ठंड, दिनभर नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन

विज्ञापन
फतेहाबाद में ठंड से बचने के लिए अलाव के आगे बैठे लोग।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में शुक्रवार को इस सीजन की कड़ाके की ठंड पड़ी। सुबह लोग उठकर खड़े हुए तो ठिठुरते हुए नजर आए। वहीं शीतलहर चलने व सूर्यदेव के दिनभर दर्शन न होने के कारण लोग पूरा दिन सर्दी से बेहाल रहे। ठंड के बीच लोगों ने छोटे बच्चों को गलियों में खेलने की बजाए घरों में ही दुबकाए रखा। मौसम विभाग के अनुसार, आगे बादलवाही होगी और रात के तापमान में और कमी आएगी। रेल यातायात लगातार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


फतेहाबाद में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की कमी आई और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ठंड होने के कारण लोग गर्म कपड़ों व कंबलों में घूमते दिखाई दिए। शाम ढलते ही बाजार भी सुनसान नजर आए। वहीं दिन भर शीतलहर चलने के कारण लोग ठिठुरते हुए नजर आए। ठंड से बचने के लिए शहर में लोग अलाव जलाकर हाथ सेंकते रहे। दुकानों व गलियों में लोग झुंडों में अलाव जलाकर बैठे रहे।

सुबह छाया हल्का कोहरा
हालांकि सुबह हल्का कोहरा भी छाया रहा। कोहरे के कारण रेलगाड़ियां आधे से लेकर दो घंटे तक प्रभावित रही। वहीं बसें भी देरी से आई। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार कोहरे व पड़ रही ओस गेहूं की फसल के लिए नाइट्रोजन का काम करेगी। इससे झाड़ बढ़ेगा और उत्पादन भी अच्छा होगा।
विज्ञापन



भट़्टू रेलवे स्टेशन पर इन रेलगाड़ियों को हुई देरी



हरियाणा एक्सप्रेस : 5 मिनट

किसान एक्सप्रेस : 28 मिनट

गंगानगर-दिल्ली ट्रेन : 40 मिनट

रेवाड़ी-फाजिल्का ट्रेन : 46 मिनट

धुरी-सिरसा ट्रेन : 41 मिनट

गोरखधाम एक्सप्रेस : 2 घंटे 29 मिनट

जाखल जंक्शन पर ये गाड़ियां रही लेट

पातालकोट एक्सप्रेस : 44 मिनट
सरबत दा भला एक्सप्रेस : 33 मिनट

जींद-फिरोजपुर ट्रेन : 5 मिनट

-30 दिसंबर से 31 दिसंबर के दौरान राज्य में बीच बीच में आंशिक बादलवाही रहने तथा हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम परिवर्तनशील रहने से इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावना है। इसके बाद 1 जनवरी से मौसम आमतौर पर खुश्क तथा सुबह के समय धुंध रहेगी।
विज्ञापन

-मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें