फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सात हजार स्ट्रीट लाइटों का नहीं कोई रखवाला, 15 दिन से ठेका हुआ खत्म

Mon, 30 Mar 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के आरके कॉलोनी में लाइट न होने से छाया अंधेरा 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। शहर में खराब हो रही स्ट्रीट लाइट को ठीक करने वाला कोई नहीं है। नगर परिषद की लापरवाही के चलते करीब सात हजार स्ट्रीट लाइटों का कोई रखवाला नहीं है। 13 मार्च को मेंटेनेंस का ठेका समाप्त हो चुका है लेकिन अब तक नया वर्क ऑर्डर जारी नहीं किया गया है।
पिछले साल अगस्त माह में ठेका खत्म हो गया था लेकिन नए ठेके की 6 माह में प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए। तीन बार उसी एजेंसी का ठेका बढाया गया। अब 13 मार्च के बाद ठेका न बढ़ने से एजेंसी ने काम से इंकार कर दिया। नए ठेके की प्रक्रिया शुरू की गई लेकिन सिरे नहीं चढ़ी है।
विज्ञापन

नगर परिषद कार्यालय में रोजाना 10 से 15 शिकायतें पहुंच रही हैं जबकि अब तक 200 से ज्यादा शिकायतें लंबित हो चुकी हैं। हालात ये है कि मामले को लेकर एक-दो पार्षद को छोड़ बाकी चुप हैं। वर्ष 2025 में अगस्त माह में ठेका समाप्त हो गया था जिसके बाद इसे तीन बार बढ़ाया गया।
इसके बावजूद नगर परिषद समय रहते नई एजेंसी नियुक्त करने में विफल रही। अब ठेका पूरी तरह समाप्त होने के बाद स्थिति और बिगड़ गई है। शहर में कुल 27 वार्ड हैं और करीब सात हजार स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं। इनमें से बड़ी संख्या में लाइटें खराब पड़ी हैं जिससे रात के समय कई इलाकों में अंधेरा छाया रहता है। इसका सीधा असर सुरक्षा व्यवस्था पर भी पड़ रहा है।
आरके कॉलोनी में काफी समय से लाइट खराब पड़ी है, लिखित में शिकायत भी दी गई है लेकिन कोई समाधान अब तक नहीं हुआ है। कार्यालय में जब पता किया तो बताया गया कि ठेका ही खत्म हो चुका है। गली में गड्ढे हैं जिससे परेशानी होती है।

-मनोहर सिंह, स्थानीय निवासी


नगर परिषद के पास सीढ़ी नहीं, जो खरीदी वो खराब निकली
नगर परिषद का विस्तार हो चुका है लेकिन खराब लाइटों को ठीक करने के लिए सीढ़ी तक नहीं है। करीब दो साल पहले हाइड्रोलिक सीढ़ी खरीदी गई लेकिन सात दिन भी नहीं चल पाई। एजेंसी सीढ़ी वापस ले गई लेकिन नगर परिषद दोबारा नहीं खरीद पाया।

ठेका खत्म हो चुका है, इसको लेकर काफी परेशानी हो रही है। इस संबंध में अधिकारियों से भी बात हुई और ठेकेदार से भी की गई है। प्रशासन को इस तरफ पहले ध्यान देना चाहिए था। -मोहन लाल नारंग, पार्षद
विज्ञापन

नगर परिषद की लापरवाही से परेशानी बढ़ रही है, स्ट्रीट लाइटें वार्ड में खराब पड़ी है। हालात ये है कि छोटी-मोटी समस्या को खुद ही ठीक करना पड़ रहा है।
-मनोज नारंग, पार्षद प्रतिनिधि

वर्क ऑर्डर की प्रक्रिया चल रही है। एजेंसी से कुछ दस्तावेज मांगे गए हैं, वह जमा होने के बाद प्रक्रिया पूरी हो पाएगी। उम्मीद है अगले सप्ताह तक वर्क ऑर्डर संबंधित एजेंसी को जारी हो जाएगा।
-सुमित चोपड़ा, एमई, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें