फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दिनभर रही गर्मी, शाम को 25 मिनट तक हुई ओलावृष्टि

Mon, 30 Mar 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद जिले में रविवार को हुई भूथनकलां गांव में ओलावृष्टि का नजारा।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में रविवार को दिनभर रही तेज धूप के बाद शाम 6 बजे मौसम बदल गया और करीब 20 से 25 मिनट तक जमकर बारिश व ओलावृष्टि हुई। फतेहाबाद क्षेत्र के करीब 20 गांवों में जमकर ओलावृष्टि भी हुई। बारिश के साथ तेज हवाओं के चलने से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। बारिश से अधिकतम तापमान में 2 गिरावट दर्ज की गई है। जिससे जिले का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार तक मौसम के परिवर्तनशील रहने के आसार है। हालांकि रतिया, टोहाना क्षेत्र में बादलवाही के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई है। रविवार शाम को फतेहाबाद क्षेत्र में बारिश होने के बाद तापमान सामान्य हो गया। जिले में इन दिनों सरसों की कटाई का काम जोरों पर है। इसको लेकर जिले के किसान बलवान, राकेश और पाल सिंह आदि ने बताया कि इससे सरसों की फसल की कटाई का काम प्रभावित हो गया है। बारिश के साथ हवा चलने से गेहूं की फसल के बिछ गई है। गेहूं फसल कटाई का काम भी कई दिनों तक प्रभावित रहेगा।

मंडी में फसल न होने से रहा बचाव
रविवार को मंडी बंद रहने और फसल भी न होने से बचाव रहा है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि मंडियों में शेड की व्यवस्था है और तिरपाल के भी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

-
:: जिले में पिछले कई दिनों से लगातार मौसम में बदलाव है। इससे रविवार से लेकर मंगलवार तक मौसम के परिवर्तनशील रहने के आसार हैं। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट के आसार हैं।
विज्ञापन

-डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष, मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें