फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बच्ची से गैंगरेप प्रकरण में सात नाबालिग गिरफ्तार

Thu, 24 Apr 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूना (फतेहाबाद)। शहर में 11 साल की बच्ची से गैंगरेप और कुकर्म के मामले में पुलिस ने सात नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है। पीडि़ता की मां की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। डीएसपी नर सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने बुधवार को फतेहाबाद में आरोपियों की कई घंटे तक काउंसलिंग करवाई।
विज्ञापन

इसके बाद सीएचसी भूना में मेडिकल करवाया गया। शाम को सभी आरोपियों को जुवेनाइल कोर्ट फतेहाबाद में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर सातों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। इस दौरान आरोपी लड़कों के परिजन पुलिस वाहन के पास रोते-बिलखते रहे और उन्हें छोड़ने की गुहार लगाते रहे। पुलिसकर्मी उन्हें कार्रवाई पूरी होने के बाद रिहा करने की दिलासा देते रहे।

बच्ची को खेलने के बहाने ले गए थे लड़के
पीड़िता बचपन से अपने चाचा के पास सिवानी क्षेत्र के एक गांव में रह रही थी। 11 अप्रैल को वह अपनी बुआ के साथ भूना क्षेत्र में आई थी। 16 अप्रैल को पड़ोस का 16 साल का लड़का उसे खेलने के बहाने खाली प्लॉट में ले गया। वहां पहले से मौजूद छह लड़कों ने बच्ची को अर्द्धनग्न कर गैंगरेप और कुकर्म किया। बच्ची रोती रही और आरोपियों ने उसकी एक न सुनी। आरोपी वीडियो बनाकर बच्ची का शारीरिक शोषण करते रहे। 19 अप्रैल को बच्ची अपनी बुआ के साथ चाचा के घर लौट गई। 20 अप्रैल को वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सातों लडक़ों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों की उम्र 12 से 16 साल के बीच है। सभी की विशेष कमेटी से काउंसलिंग करवाई गई। डीएसपी नर सिंह ने बताया कि सातों नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट के आदेश पर उन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें