फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दुबई भेजा, नहीं दिलवाया वर्क वीजा, धोखाधड़ी से ढाई लाख रुपये ठगे

Wed, 20 Nov 2024 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। दुबई में वर्क वीजा की जगह युवक को टूरिस्ट वीजा पर भेज दिया गया और वहां पर गलत तरीके से काम करवाया गया। मामले में हिसार के गांव भाणा निवासी सुरजीत ने गांव चिंदड़ के दो युवकों पर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि उससे ढाई लाख रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन

मामले में सदर पुलिस ने आरोपी गांव चिंदड़ निवासी संदीप व कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सदर पुलिस को दी शिकायत में सुरजीत ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसके बेटे राहुल ने 12वीं कक्षा पास की हुई है। आरोप है कि उक्त आरोपियों ने उसके बेटे को दुबई टूरिस्ट वीजा से भेजकर आगे जाने पर वर्क वीजा दिलवाने की बात कहकर झांसे में ले लिया और उससे ढाई लाख रुपये ले लिए।
उसके बाद बेटे को दुबई में भेजकर गलत तरीके से काम करवाते रहे। टूरिस्ट वीजा की समय अवधि पूरा होने तक आरोपियों ने न तो वर्क वीजा दिलाया और न ही जो काम करवाया उसके पैसे दिए गए। शिकायत में सुरजीत सिंह ने बताया कि दुबई से उसने आरोपियों को ब्याज पर पैसे लेकर दिए थे। अब जब वह पैसे वापस मांगता है तो जान से मारने की धमकी दी जा रही है। फिलहाल सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें