फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.80 लाख में बिका वाहन नंबर 2222, 7777 के लिए भी डेढ़ लाख रुपये की लगाई बोली

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वाहन नंबरों की नई सीरीज के कुछ नंबरों ने बुधवार को हुई बोली में सुर्खियां बटोरी हैं। दरअसल जिले के वाहनों के रजिस्ट्रेशन में कुछ नंबरों के लिए लाखों रुपये बोली दी गई है। वाहन रजिस्ट्रेशन सीरीज के नए नंबरों को बुधवार को एसडीएम कुलभूषण बंसल ने जारी किया। इस दौरान वीआईपी नंबर 2222 के लिए न्यूनतम राशि 50 हजार के मुकाबले बोली दाता दीक्षा बजाज ने एक लाख 80 हजार रुपये की बोली लगाकर ये नंबर अपने नाम कर लिया। इस नंबर के लिए कुल पांच दावेदार आए और बोली इतनी बढ़ गई कि अंत में 1 लाख 80 हजार में इसकी बोली दीक्षा बजाज के नाम चली गई।
विज्ञापन

इसके अलावा वीआईपी नंबर 7777 के लिए भी 50 हजार रुपये की न्यूनतम बोली बढ़कर डेढ़ लाख तक पहुंच गई। इसके लिए 3 दावेदार आए थे और इस नंबर के हकदार मुकेश जाखड़ बने हैं। इसके अलावा 1111 नंबर लवकेश जग्गा को गया। 4444 के लिए 2 दावेदार थे और यह बोली कृष्ण चौधरी के नाम 70 हजार रुपये में छूटी। 5555 के लिए दो कैंडीडेट थे और बोली आरती के नाम 65 हजार रुपये में गई। 8888 के लिए तीन दावेदार निशांत मेहता, राजन महतानी और मीनू थे और बोली 71 हजार पर मीनू के नाम छूटी। इसी प्रकार 9999 नंबर रोहित ने 65 हजार की बोली पर लिया। वहीं 8055 नंबर को लेने की भी होड लगी मिली। 8055 नंबर इंग्लिश शब्द बॉस की तरह दिखता है। इसलिए इस नंबर के लिए 20 हजार रुपये निर्धारित किए गए थे लेकिन यह नंबर 30 हजार रुपये में बिका। एसडीएम कुलभूषण बंसल ने बताया कि सीरीज के 1 से लेकर 100 नंबर चंडीगढ़ कार्यालय से जारी होंगे। दो नंबरों 3333 व 6666 की बोली नहीं हो पाई है। इनकी बोली रेट भी 50 हजार रुपये निर्धारित हैं। इसके अलावा वीआईपी नंबरों 0111, 0200, 0222, 0300, 0333, 0400,0 444, 0500, 0555, 0700, 0666, 0800, 0777, 0900, 0888, 1000, 2000, 3000, 4000, 5000, 6000, 7000, 8000 व 9000 नंबर लेने के लिए भी 50 हजार रुपये चुकाने होंगे। साथ ही वीआईपी नंबर 0786 के रेट भी 50 हजार निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें