फतेहाबाद के इफको खाद केंद्र पहुंचा गेहूं का बीज। संवाद
फतेहाबाद। जिले में रबी सीजन की फसलों की बुवाई का समय शुरू हो गया है। इससे हरियाणा बीज विकास निगम ने खरीद केंद्रों और अधिकृत दुकानों पर रबी की प्रमुख फसलों का प्रमाणित बीज पहुंचा दिया है। किसानों को अब किफायती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाला बीज आसानी से उपलब्ध हो चुका है, जिससे किसानों को राहत मिली है।
बीज विकास निगम की ओर से वितरित किए जा रहे बीजों में मुख्य रूप से सरसों का 2 किलोग्राम का मूल्य 250 रुपये, चना 16 किलोग्रा का पेकिंग का मूल्य 1760 रुपये, जौ और गेहूं की उन्नत और प्रमाणित किस्में का 30 रुपये प्रति किलोग्राम का मूल्य निर्धारित किया गया है। निगम के बिक्री केंद्र इन बीजों को सरकारी निर्धारित मूल्यों और कई योजनाओं के तहत अनुदान के साथ उपलब्ध किया गया हैं, जिससे किसानों की फसल की उत्पादन लागत में कमी आएगी।
रबी की फसल की बुआई का सीजन आते ही निजी बीज विक्रेताओं की दुकानों पर मर्जी के अनुसार बीज दामों पर बिकना शुरू हो जाता है, जिससे छोटे और सीमांत किसानों पर अतिरिक्त खर्च बढ़ जाता है। लेकिन बीज निगम के इस कदम से किसानों को बाजार की निजी दुकानों में बिक रहे मंहगी दर के बीज से छुटकारा मिलेगा और वे सस्ती व कम दर पर उच्च गुणवत्ता वाला बीज प्राप्त कर सकेंगे।
:::::
किसानों से अपील की है कि वे अपनी रबी फसलों की बुआई के लिए हरियाणा बीज निगम से ही प्रमाणित बीज खरीदें। निगम का उद्देश्य प्रदेश के किसानों को समय पर, उच्च गुणवत्ता और उचित मूल्य पर बीज उपलब्ध कराना है ताकि राज्य में कृषि उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाई जा सके। बीज वितरण सुचारू रूप से जारी है और किसानों की मांग के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
डॉ. राजेश सिहाग, उपनिदेशक कृषि एवं कल्याण विभाग, फतेहाबाद।