फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सीडीएलयू की यूजी, पीजी परीक्षाओं के मद्देनजर धारा 163 लागू

Tue, 06 May 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) सिरसा की स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) की परीक्षा सात जून तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

इन परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए उपायुक्त मनदीप कौर ने परीक्षा केंद्रों की परिधि में धारा 163 लागू करने के आदेश पारित किए हैं। जारी आदेशों की अवहेलना के दोषी पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 223 के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों की 500 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार के हथियार ले जाने पर पाबंदी रहेगी। कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं कर सकता है। परीक्षा केंद्रों के नजदीक 200 मीटर की परिधि में सभी फोटोस्टेट की दुकानें और कोचिंग सेंटर भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में किसी भी वाहन की पार्किंग नहीं की जा सकेगी। वाईफाई युक्त मोबाइल फोन, ब्लूटुथ सहित अन्य डिवाइस ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में लाउडस्पीकर बजाने पर भी रोक रहेगी। ये आदेश ड्यूटी पर तैनात पुलिस और विभागीय कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें