फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सचिव ने सब्जी मंडी में अवैध कब्जों पर दी चेतावनी

Sat, 06 Dec 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
टोहाना की सब्जी मंडी में हुआ अवैध अतिक्रमण 
विज्ञापन
टोहाना। सब्जी मंडी क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण ने स्थानीय लोगों की आवाजाही को मुश्किल बना दिया है। स्थिति गंभीर होती देख शनिवार को मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग ने अनाज मंडी पहुंचकर विक्रेताओं को चेतावनी दी कि अवैध कब्जा अब किसी भी रूप में सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


सब्जी मंडी एसोसिएशन भी विक्रेताओं की मनमानी से परेशान है। एसोसिएशन के अनुसार कई खुदरा विक्रेताओं ने अपना सामान सड़क तक फैला लिया है, जिससे मंडी में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। खरीदारी करने आए रमेश, भूपेंद्र और सुमित ने बताया कि सब्जियां सड़क पर फैल जाने से मार्ग संकरा हो गया है। कई बार दोपहिया वाहनों और पैदल चलने वालों में टकराव की स्थिति बन जाती है।

उन्होंने कहा कि यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, इसलिए प्रशासन को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि मंडी के गेट पर रेहड़ीवालों ने अवैध कब्जा जमाया हुआ है, जिससे अंदर-बाहर निकलना और भी चुनौतीपूर्ण बन गया है। एसोसिएशन प्रधान आशीष ने बताया कि बढ़ते अतिक्रमण पर चिंता जताते हुए सचिव संदीप गर्ग को बुलाया गया था।
विज्ञापन


सचिव ने सभी विक्रेताओं और दुकानदारों के बीच जाकर समझाया कि सामान बाहर फैलाने की प्रवृत्ति तुरंत रोकी जाए। उन्होंने कहा कि मंडी व्यवस्था सभी के लिए है, इसलिए अनुशासन बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। सचिव संदीप गर्ग ने सभी को चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदार या विक्रेता का सामान जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें