फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव समैन में बुजुर्ग की हत्या के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 28 Nov 2024 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। सदर थाना पुलिस ने गांव समैन में ट्रैक्टर से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव समैन निवासी दीपेंद्र गिल के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी संदीप कुमार के अनुसार इस मामले में मुख्य आरोपी सुरेंद्र उर्फ शिंद्र को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने 17 नवंबर को गांव समैन निवासी कृष्ण की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार 16 नवंबर को जब वह अपने पत्नी के साथ भिवानी जा रहा था तो रास्ते में उसके पिता शमशेर सिंह ने फोन करके कहा कि सुरेंद्र ने उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर ट्रैक्टर चढ़ा दिया है।
इसके अलावा अन्य आरोपियों ने मारपीट की व तेजधार हथियार से हमला किया। सुरेंद्र ने उसे जान से मारने की नीयत से ट्रैक्टर के पीछे जुड़े कल्टीवेटर में उलझा कर काफी घसीटा और बाद में मरा हुआ समझकर छोड़ कर भाग गए। शिकायतकर्ता के अनुसार इस घटना में उसके पिता की मौत हो गई। इस मामले में जांच अधिकारी एचसी मनजीत सिंह ने कार्रवाई करते हुए अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इन लोगों के खिलाफ दर्ज है केस
इस मामले में पुलिस ने गांव समैन के सरपंच रणबीर गिल, रामनिवास, कृष्ण, नरेश, सोमबीर, मनदीप, संदीप, प्रदीप, सुरेंद्र, दीपेंद्र गिल, लोकेंद्र, करनैल, बलराज, कर्म सिंह, सूबे सिंह, ईश्वर, रोहताश, युद्धवीर, कुलबीर, सुरेश, हरपाल, तेजबीर, तलवीर, प्रदीप, गुरदेव, शमशेर, सोहन व विनोद सहित 28 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें