फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जहर खाने से पहले गूगल पर देखा तरीका

Thu, 17 Sep 2026 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। भीमां बस्ती निवासी गौरव ने खुदकुशी करने से पहले गूगल पर सर्च कर जहर खाने का तरीका देखा। उसके मोबाइल की सर्च हिस्ट्री से यह खुलासा हुआ है। अपने मोबाइल के व्हाट्सएप पर लिखे मैसेज (सुसाइड नोट) में पैसे हारने का जिक्र किया है।
विज्ञापन

पुलिस को अंदेशा है कि गौरव ऑनलाइन गेमिंग करता था और फाइनेंसरों से लिए पैसे हार गया था। वीरवार शाम तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। पुलिस पूछताछ में पिता रोहित ने बताया कि गौरव ने फार्मेसी कर रखी थी। पिछले दो से तीन दिन से वह परेशान था।
उसने हिसार के फाइनेंसरों से दस लाख रुपये लिए थे जिसकी 80 हजार रुपये हर महीने की किस्त थी। उसके मोबाइल पर मिले मैसेज के मुताबिक वह दूसरी किस्त की व्यवस्था नहीं कर पाया था। उसने आरोपियों को ब्लैंक चेक दे रखे थे।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक गौरव ने सुबह करीब 4 बजे जहरीला पदार्थ निगला। उसने गूगल पर सुसाइड करने का तरीका भी देखा था। उसने यह सर्च किया कि जहर लेने के लिए पानी गर्म लेना है या ठंडा। उसे पता था कि जहर किस समय ज्यादा असर करेगा।
दोपहर में उसने अपनी बुआ को फोन कर बताया कि उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया है और एक घंटा है, अगर आ सको तो मिल जाओ। एसपी निकिता खट्टर ने बताया कि व्हाट्सएप पर मिले मैसेज में पैसे हारने का जिक्र है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें