फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बिजली लोक अदालत में नहीं पहुंचे एसई, दोनों सर्कल के एक्सईन ने सुनीं शिकायतें

Fri, 18 Jul 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
अपने कार्यालय में बिजली लोक अदालत के दौरान समस्या सुनते निगम के अ​धिकारी एक्सईन संदीप मेहता व क
विज्ञापन
फतेहाबाद। भट्टू रोड स्थित बिजली विभाग के एसई कार्यालय में शुक्रवार को निगम के अधिकारियों की ओर से बिजली लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान एसई के नहीं पहुंचने पर फतेहाबाद सर्कल के एक्सईन संदीप मेहता व टोहाना सर्कल के एक्सईन कृष्ण कुमार ने समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बिजली लोक अदालत में जहां एक ओर अधिकारी वातानुकूलित कमरों में बैठकर लोगों की शिकायतें सुन रहे थे वहीं आम जनता के लिए एक्सईन कार्यालय के बाहर कुर्सियां लगा दी गई। इस दौरान आम लोगों के गर्मी से राहत के लिए पंखे का इंतजाम भी नहीं था।
-

बिल ठीक करवाने व कम वोल्टेज की शिकायतें
बिजली लोक अदालत में 13 शिकायतें आईं। इनमें दो शिकायतें घरों के बाहर लगे बिजली के खंभों को हटाने से संबंधित थी। रतिया कॉलोनी निवासी शिकायत कर्ता ने बताया कि दो माह पहले खंभे को हटाने के लिए शिकायत दी थी न तो मुझे एस्टीमेट बताया गया है और न ही कोई कार्रवाई निगम की ओर से की गई। वहीं कम वोल्टेज को लेकर गांव बड़ाेपल और भूना से मिली। गांव बरसीन निवासी शिकायत कर्ता ने बताया कि उन्होंने सात साल पहले जमीन खरीदी थी, लेकिन उनका ट्यूबवेल कनेक्शन अभी तक उनके नाम नहीं हो पाया था। इस वजह से उन्हें बिजली बिलों और अन्य कागजी कार्रवाई में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अधिकारियों ने इन मामलों में रिकॉर्ड की जांच कर शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

-
बिजली की चोरी के दौरान लगाए गए जुर्माने को माफ करने के लिए भी प्राप्त हुई शिकायत
बिजली लोक अदालत में बिजली चोरी के मामले में पकड़े गए लोग भी अपने जुर्माने को माफ करवाने के लिए पहुंचे थे। हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमानुसार लगाए गए जुर्माने में रियायत देना संभव नहीं है।
-
बिजली लोक अदालत में कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुई है। इनका जल्द समाधान कर दिया जाएगा। जिस इलाके की शिकायतें थी वहां के अधिकारियों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

- संदीप मेहता, एक्सईन सर्कल फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें