फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बच्चों संग भोजन कर एसडीएम ने जानी मिड-डे मील की गुणवत्ता

विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान एसडीएम आकाश शर्मा। सूचना विभाग।
विज्ञापन
टोहाना। एसडीएम आकाश शर्मा ने बुधवार को सरकारी विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर मिड-डे मील का स्वाद और गुणवत्ता खुद जांची।
विज्ञापन

एसडीएम ने शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी सेवाओं की उपलब्धता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कक्षाओं का दौरा कर बच्चों से बातचीत की और उनकी शिक्षा संबंधी प्रगति का आकलन किया। मिड-डे मील की जांच के दौरान रसोईघर और भोजन बनाने वाली जगह की स्वच्छता का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। इसके अलावा, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण कर विद्यालय परिसर की समग्र सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिक्षकों को समय पर विद्यालय आने और नियमित, प्रभावी कक्षाएं आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए।
एसडीएम ने विद्यालय में शौचालयों की स्थिति और स्वच्छ पेयजल की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। बच्चों के बैठने, खेलने और पढ़ने के वातावरण को अनुकूल बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए संबंधित विभाग को कहा। आंगनबाड़ी केंद्र में उन्होंने बच्चों को दिए जाने वाले पोषाहार की गुणवत्ता जांची और स्टाफ से पोषण कार्यक्रमों की जानकारी ली।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग को बच्चों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड और उपस्थिति रजिस्टर नियमित एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए। केंद्र की सफाई, खेल सामग्री और बच्चों के अनुकूल वातावरण बनाए रखने पर भी जोर दिया। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और क्षेत्र में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें