शहर में निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश देते हुए एसडीएम सु
रतिया। शहर में बढ़ते अतिक्रमण की समस्या के समाधान के लिए एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने मंगलवार को नगरपालिका अधिकारियों और पुलिस दल के साथ शहर के विभिन्न मुख्य बाजारों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह आवश्यक है कि दुकानदार अपने सामान सड़कों पर न रखें और अतिक्रमण से बचें। यदि कोई दुकानदार अतिक्रमण करता पाया जाएगा, तो उसका सामान जब्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर के मुख्य बाजार, शहीद भगत सिंह चौक और अन्य प्रमुख स्थानों पर अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
प्रशासन की जिम्मेदारी है कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए, लेकिन दुकानदारों को भी इसमें सहयोग करना होगा। अन्यथा, प्रशासन को सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। एसडीएम के निरीक्षण के बाद नगर पालिका सचिव शुभम कुमार ने सफाई दारोगा मुकेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम भेजकर फतेहाबाद रोड और मेन बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
इस अभियान के तहत कई दुकानों के बाहर रखे गए सामान को जब्त किया गया। नगर पालिका सचिव ने कहा कि शहर में दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों की ओर से अतिक्रमण किया जा रहा है, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। नागरिकों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया और यह लगातार जारी रहेगा।
शहर में निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश देते हुए एसडीएम सु