फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एसडीएम ने धान खरीद की तैयारियों का जायजा लिया

Tue, 14 Oct 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाखल अनाजमंडी का निरीक्षण करते एसडीएम । सूचना विभाग
विज्ञापन
जाखल। टोहाना के एसडीएम आकाश शर्मा ने मंगलवार को जाखल अनाज मंडी में खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान खरीद की तैयारियों और किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने मंडी और खरीद केंद्र में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया में किसानों की सुविधा सर्वोपरि रहनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि अनाज खरीद का कार्य पूरी पारदर्शिता और सुचारू तरीके से हो। इस दौरान नायब तहसीलदार रसविंदर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान, एसडीएम ने अनाज भंडारण की व्यवस्था, वेट मशीनों के संचालन और खरीद से संबंधित बारीकियों की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि अनाज का सही वजन और उचित तरीके से खरीद सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने और उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान करने को कहा। एसडीएम ने किसानों के लिए मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने पीने के पानी, शौचालय, बिजली की सुचारू आपूर्ति और साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। मंडियों में बेहतर साफ-सफाई बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें