फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भूखंड धारकों का फिर से होगा सत्यापन कार्य

Tue, 28 Jan 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया में एसडीएम जगदीश चंद्र को शिकायत पत्र देते हुए जल्लोपुर के ग्रामीण
विज्ञापन
रतिया। गांव जल्लोपुर में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत घपलेबाजी के आरोपों को लेकर उपमंडल प्रशासन सख्त हो गया है। एसडीएम जगदीश चंद्र ने मंगलवार को नागपुर के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को इस मामले में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही अब सभी प्लॉटधारकों की फिर से वेरिफिकेशन भी करवाई जाएगी। अगर सत्यापन प्रक्रिया में कोई गलत पाया जाता है तो उसका आवंटन रद्द किया जा सकता है। वहीं मंगलवार को ग्रामीण एसडीएम जगदीश चंद्र से मिले और उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाए जाने की मांग भी की है। एसडीएम जगदीश चंद्र को ग्रामीण विनोद कुमार, नथा राम, राज कुमार, बिट्टू नापा, बंटी नापा, सतपाल आदि ने शिकायत पत्र सौंपा।

ग्रामीण ने कहा कि जल्लोपुर गांव में ग्राम पंचायत द्वारा अधिकारियों के साथ मिलकर जिन अपात्र को प्लॉट दिए गए उनका आवंटन रद्द किया जाए। इसके साथ ही अधिकारियों, सरपंच व पंचायत के खिलाफ भी नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। लोगों ने कहा कि जो पात्र लोग वंचित रह गए हैं उन्हें प्लॉट दिए जाए।
विज्ञापन


एसडीएम जगदीश चंद्र ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत मिलने के बाद गांव जल्लोपुर में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जो प्लॉट दिए गए हैं उसके बारे में नागपुर के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी से पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। इसके साथ ही प्लॉट आवंटन मामले को लेकर दोबारा से वेरिफिकेशन करवाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि अगर अपात्र को प्लॉट आवंटित किए गए हैं तो उन्हें निरस्त किया जाएगा। जो पात्र लोग प्लांट मिलने से वंचित रह गए हैं, अगर उन्होंने पोर्टल पर अप्लाई किया हुआ है तो उसके बारे में दोबारा जांच की जाएगी। जिन लोगों ने पोर्टल पर अप्लाई नहीं किया उनके बारे में सरकार के जो भी निर्देश आएंगे उनके अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें