फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: लालबत्ती चौक पर स्कूटी सवारों ने दो वाहनों को मारी टक्कर, आधे घंटे तक चला हंगामा

Thu, 22 May 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
स्कूटी की टक्कर के बाद लाल बती चौंक पर जमा लोगव पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के लालबत्ती चौक पर वीरवार को स्कूटी सवार दो युवकों ने बाइक और स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद स्कूटी चालक तो मौके से भाग गया लेकिन उसके पीछे बैठे युवक को लोगों ने मौके पर काबू कर लिया। जिसके बाद उस युवक को ट्रैफिक कंट्रोल रूम में लाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं इस विवाद में शहर के लालबत्ती चौक पर करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। इस घटना में चार लोग घायल हो गए। जिसमें मां-बेटी व बाप-बेटा शामिल हैं। उन्हें इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जानकारी के अनुसार दो युवक स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। लालबत्ती चौक पर उन्होंने पहले स्कूटी सवार मां-बेटी को टक्कर मारी। उसके बाद वह भागने लगे तो उन्होंने बाइक सवार पिता पुत्र को टक्कर मारी गई।
बनगांव निवासी ओंकार व मुकेश पिता-पुत्र गांव से शहर की ओर आ रहे थे। उसी दौरान स्कूटी सवार ने लालबत्ती चौक पर अपनी स्कूटी उनके बाइक में दे मारी। इसके बाद स्कूटी सवार युवक तो मौके से भाग गया लेकिन उसके पीछे बैठे युवक को जिंदगी संस्था के अध्यक्ष हरदीप सिंह ने मौके पर पकड़ लिया ओर पुलिस के हवाले कर दिया। शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश का कहना है कि इस मामले में अभी तक उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें