फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फतेहाबाद जिले में में अगले दो दिनों तक जारी रहेगी बादलवाही

Thu, 16 Jan 2025 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में स्कूल जाने के लिए बस का इंतजार करते हुए विद्यार्थीसंवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में वीरवार को 15 दिन के शीतकालीन अवकाश के बाद सभी सरकारी और निजी विद्यालय में कक्षाएं शुरू हो गई। पहले दिन स्कूलों में मात्र 50 प्रतिशत तक बच्चे ही पहुंच पाए। 15 दिनों के बाद स्कूल खुलने से विद्यार्थी जोश और उत्साह में नजर आए।
विज्ञापन


वहीं छोटे बच्चे स्कूल जाते समय मायूस नजर आए। शिक्षकों ने स्कूल में पहुंचे विद्यार्थियों का गृह कार्य जांचा और 15 दिन में किया गया अभ्यास भी दोहराया गया। शिक्षकों ने पहले दिन छात्र-छात्राओं से अवकाश के दौरान किए गए कार्य के बारे में पूछा। वहीं अवकाश से लौटे विद्यार्थी भी अपने दोस्तों से मिलने के बाद काफी खुश नजर आए।

बता दें कि जिले में सभी स्कूलों का समय सुबह 9:30 से दोपहर 3:30 बजे किया हुआ है। वीरवार को बादलवाही रहने के चलते ठंड का असर जारी रहा है। जिससे 15 दिन के अवकाश के बाद 50 फीसदी विद्यार्थी ही स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन


- ठंड का कहर जारी

वीरवार की सुबह धुंध रही है। सुबह 9 बजे के बाद हवा 6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने के कारण धुंध छट गई। हालांकि बादलवाही के चलते पूरे दिन सूरज बादलों की ओट में छिपा रहा। इससे जिले के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। जिसके बाद वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

:: मौसम में आए बदलाव से वीरवार बादलवाही रही है। शुक्रवार क्षेत्र में धुंध छाए रहने की संभावना है। वहीं 18 जनवरी से फिर से पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। जिससे कहीं-कहीं बारिश के आसार बने रहे हैं। लेकिन इसके बाद 20 जनवरी तक मौसम खुश्क रहेगा। 21 जनवरी से फिर से जिले में अच्छी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


-डॉ. मदन खिचड़ विभागाध्यक्ष, मौसम विज्ञान विभाग एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें