फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: स्कूल वैन खंभे से टकराई, 40 बच्चे सुरक्षित

Sat, 18 Apr 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया मौके पर लगा ट्रांसफार्मर व सड़क पर स्कूल वैन के टायरों के निशान,स्त्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
रतिया। गांव लाली में शनिवार सुबह स्कूल से बच्चों को लेने गई निजी स्कूल की वैन गांव के मोड़ पर लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से टकरा गई। इससे वैन के टायरों से धुआं और चिंगारियां निकली लेकिन चालक ने तेजी से वैन को पीछे करते हुए एक साइड में रोक लिया। मौके पर खड़े अभिभावकों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को वैन से उतार लिया। वैन में करीब 40 बच्चे सवार थे।
विज्ञापन


ग्रामीण प्रदीप, पवन, कश्मीर व अन्यों ने बताया कि उनके गांव से रोजाना अलग-अलग निजी स्कूल की वैन करीब 60-70 बच्चों को लेकर जाती है। शनिवार को भी एक निजी स्कूल की वैन बच्चों को लेने गांव में आई। अभिभावकों ने बच्चों को वैन में सवार कर दिया। बच्चों को लेकर वैन जैसी ही जाने लगी तो आगे तूड़ी से भरे दो ट्रैक्टर ट्रॉली की वजह से रास्ता संकरा हो गया था।

चालक ने एक साइड से वैन निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान वैन मोड़ पर रखे गए ट्रांसफार्मर से टकरा गई। इससे वैन के टायरों से धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं। हालांकि चालक ने तत्परता दिखाते हुए वैन को बैक मोड़ दिया। हालांकि मौके पर मौजूद ग्रामीणों व अभिभावकों ने समय रहते बच्चों को सुरक्षित वैन से बाहर निकाल लिया
विज्ञापन


-

गलत लगा है ट्रांसफार्मर

ग्रामीणों ने बताया कि गली में ट्रांसफार्मर गलत तरीके से लगा हुआ है। इस संबंध में बिजली निगम को पहले भी कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सरपंच प्रतिनिधि मदन ने बताया कि गली में ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी होने की वजह से यह हादसा हुआ है। भविष्य में इस तरह का हादसा न हो इसलिए ट्रांसफार्मर को दो फीट पीछे करवाकर लगवाया जाएगा। उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों को इस बारे में सूचना दे दी है। दो कर्मचारी भी मौके पर बुलाए गए हैं।
विज्ञापन


-

ट्रांसफर हटाने के बारे में कभी लिखित शिकायत नहीं मिली। उन्हें भी उक्त घटना के बारे में पता चला है। इस बारे में मौका स्थल का मुआयना करवाया जा रहा है।

- अरुण, जेई, बिजली निगम।

रतिया मौके पर लगा ट्रांसफार्मर व सड़क पर स्कूल वैन के टायरों के निशान,स्त्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें