फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अंडर-11 आयुवर्ग की स्कूल खेल स्पर्धाएं 10 अगस्त से होंगी शुरू

विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय। लाइब्रेरी
विज्ञापन
फतेहाबाद। अंडर-11 आयु वर्ग की स्कूल खेल प्रतियोगिताएं 10 अगस्त से शुरू होंगी। सत्र 2026-27 के लिए होने वाली इन प्रतियोगिताओं की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को सफल आयोजन के लिए निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिताएं क्लस्टर, खंड और जिला स्तर पर आयोजित की जाएंगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सरकारी और निजी विद्यालयों के सभी मुखियाओं तक खेल कैलेंडर और कार्यक्रम की जानकारी समय पर पहुंचाई जाए।
विभाग ने कहा है कि प्रतियोगिताओं की जानकारी विद्यालयों को पहले उपलब्ध करवाई जाए ताकि विद्यार्थी और स्कूल स्तर पर तैयारियां समय रहते पूरी की जा सकें। प्रतियोगिताओं में अंडर-11 वर्ग के बालक और बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन

-
निगरानी के लिए खंड शिक्षा अधिकारी की रहेगी जिम्मेदारी
जिस विद्यालय में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी वहां के स्कूल मुखिया को उसका सचिव नियुक्त किया जाएगा। आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं और प्रतियोगिता के सफल संचालन की पूरी जिम्मेदारी संबंधित स्कूल मुखिया की रहेगी। इसके अलावा संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी अपने स्तर पर अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित करेंगे। नियुक्त अधिकारी प्रतियोगिता में नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे और आयोजन की व्यवस्थाओं पर निगरानी रखेंगे। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रतियोगिताओं के आयोजन में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और निदेशालय की ओर से निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
-

10 अगस्त से अंडर 11 की प्रतियोगिताएं शुरू होगी। पहले कलस्टर, उसके बाद खंड व जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। प्रतियोगिताओं को बिना किसी भेदभाव के संपन्न करवाया जाएगा।
विज्ञापन

- अनीता बाई, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें