फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 25 स्कूलों में शिक्षा विभाग ने बंद किया विज्ञान संकाय

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। बेहतर शिक्षा के दावे करने वाले शिक्षा विभाग ने फतेहाबाद जिले के 25 स्कूलों में विज्ञान संकाय की कक्षाओं को बंद करने का एलान किया है। इस कार्रवाई के पीछे सबसे बड़ा कारण विज्ञान संकाय के प्रति छात्रों का कम रुझान माना जा रहा है। जिन 25 स्कूलों में विज्ञान संकाय की कक्षाओं को बंद किया गया है, उनमें बेहद कम बच्चे हैं। इन स्कूलों के स्टाफ और इनमें पढ़ने वाले बच्चों को निकटवर्ती स्कूलों में एडजस्ट करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए पत्र के अनुसार जिले के कुल 25 स्कूलों को चिह्नित किया गया है। इनमें सर्वाधिक सात स्कूल भूना ब्लॉक के हैं जबकि रतिया और टोहाना खंड के पांच-पांच स्कूल शामिल हैं। इसके अलावा फतेहाबाद ब्लॉक के चार और भट्टू और जाखल ब्लॉक के दो-दो स्कूलों में विज्ञान संकाय समाप्त करने का एलान कर दिया गया है। इसके अलावा जिले के 6 कन्या विद्यालय भी इस लिस्ट में शुमार हैं।
इन स्कूलों में बंद होगा विज्ञान संकाय
1. खाबड़ाकलां सीनियर सेकेंडरी स्कूल
2. शेखुपुर दड़ौली सीनियर सेकेंडरी स्कूल
3. नहला सीनियर सेकेंडरी स्कूल
4. नहला गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल
5. जांडलीकलां गल्र्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल
6. बुआन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल
7. गोरखपुर गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल
8. जांडलीकलां सीनियर सेकेंडरी स्कूल
9. लहरियां सीनियर सेकेंडरी स्कूल
10. दरियापुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल
11. भिरडाना सीनियर सेकेंडरी स्कूल
12. बड़ोपल सीनियर सेकेंडरी स्कूल
13. नागपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल
14. जाखल मंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल
15. जाखल मंडी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल
16. कमाना सीनियर सेकेंडरी स्कूल
17. रत्ताखेड़ा सीनियर सेकेंडरी स्कूल
18. अहरवां सीनियर सेकेंडरी स्कूल
19. रतिया गल्र्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल
20. रतिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल
21. धारसूलकलां सीनियर सेकेंडरी स्कूल
22. ललौदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल
23. टोहाना मंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल
24. इंदाछोई स्कूल
25. पारता सीनियर सेकेंडरी स्कूल
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने उठाया मुद्दा, सरकार से मांगा जवाब
‘कक्षा 11वीं व 12वीं में सरकार कम छात्रों का हवाला देकर विज्ञान संकाय बंद करने की बात कह रही है। अकेले फतेहाबाद जिले के 25 स्कूलों में उपरोक्त कक्षाओं में विज्ञान संकाय बंद करने के आदेश जारी करने की तैयारी की पुख्ता जानकारी मिली है, ऐसे में जो बच्चे इन स्कूलों में विज्ञान संकाय की पढ़ाई कर रहे हैं, उनके भविष्य पर तलवार लटक जाएगी। अगर ऐसा हुआ तो 11वीं व 12वीं के बच्चे आगे जाकर कैसे इंजीनियर या डॉक्टर बनेंगे, उनके भविष्य का क्या होगा। सरकार एक तरह से इन बच्चों के साथ अन्याय कर रही है।’
विज्ञापन

- कृष्णा पूनियां, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष, फतेहाबाद।
वर्जन
जिले के 25 स्कूलों में विज्ञान संकाय की कक्षाओं को बंद किया गया है। इन बच्चों को 5 किलोमीटर के निकट के स्कूलों में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके लिए बच्चों को बाकायदा वाहन भत्ता भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें