फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जांच में बसों में क्षमता से ज्यादा मिले बच्चे, पांच के काटे गए चालान

Sat, 18 Jan 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में फोरलेन पर स्कूल बसों के दस्तावेजों की जांच करते हुए ट्रैफिक पुलिस अ​धिकारीस्त्
विज्ञापन
फतेहाबाद। ट्रैफिक पुलिस टीम ने शनिवार दोपहर को स्कूल बसों की चेकिंग को लेकर अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान टीम को कई स्कूल वैन में क्षमता से ज्यादा विद्यार्थी मिले तो किसी में सहायक नहीं पाए गए। इसके अलावा कई बसों में अग्निशमन यंत्र भी नहीं पाए गए।
विज्ञापन

इसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने पांच स्कूल बसों के चालान किए। इसके अलावा सख्त चेतावनी भी जारी की गई। ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार सुबह लालबत्ती चौक पर अभियान चलाया। इस दौरान करीब 20 दुपहिया वाहन चालकों के नियम तोड़ने पर चालान किए। इसके बाद टीम ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर धर्मचंद के नेतृत्व में फोरलेन पर हांसपुर पुल पर पहुंची। यहां पर टीम ने स्कूल बसों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एक स्कूल बस में परिचालक सीट पर दो-दो विद्यार्थी बैठे मिले। दूसरे स्कूल बस की चेकिंग की तो उसमें क्षमता से ज्यादा विद्यार्थी मिले। एक स्कूल बस में जांच के दौरान सहायक नहीं मिला। इसके अलावा एक स्कूल बस में आग बुझाने के अग्निशमन यंत्र भी नहीं मिले। टीम ने करीब 15 बसों की जांच की।
विज्ञापन

- पिछले साल आरटीए की जांच में मिली थी बसों में खामियां
वर्ष 2024 में अप्रैल माह में महेंद्रगढ़ के कनीना में हुए स्कूल बस हादसे के बाद प्रशासन ने जिले में बसों की चेकिंग की थी। इस दौरान स्कूल बसों में काफी खामियां मिली थी। यहां तक प्रशासन ने पासिंग रोक दी थी। इसके अलावा स्कूलों में जाकर भी टीमों ने जांच शुरू की थी। लेकिन अब फिर कई स्कूल संचालकों द्वारा ट्रांसपोर्ट सुविधा को लेकर लापरवाही बरतनी शुरू कर दी है।
- ट्रैफिक नियमों को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों और चालकों को जागरूक किया जा रहा है। स्कूल बसों की चेकिंग भी की जा रही है। खामियां मिलने पर नियम अनुसार चालान भी किया जा रहा है। सभी से अपील है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

- धर्मचंद, सब इंस्पेक्टर, ट्रैफिक थाना फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें