फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शहर के बीघड़ चौक पर पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने के बाद भी लग रहा जाम

Sat, 06 Dec 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर के बीघड़ चौक पर शाम के समय लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक बीघड़ चौक पर ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने यातायात को नियंत्रित करने के लिए इस चौक पर पुलिसकर्मियों की संख्या पहले से काफी बढ़ा दी है, लेकिन इसके बावजूद दोपहर व शाम के समय यहां वाहनों की लंबी कतारें लगना आम बात हो गई है। बीघड़ चौक पर बार-बार जाम की शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बीघड़ चौक पर तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या में वृद्धि की गई थी। अधिकारियों का मानना था कि अधिक पुलिसकर्मी होने से यातायात को मैन्युअल रूप से अधिक कुशलता से नियंत्रित किया जा सकेगा और जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी।
विज्ञापन

हालांकि, यह प्रयास भी अब तक पूरी तरह सफल होता दिखाई नहीं दे रहा है। सुबह और शाम के समय, जब स्कूल बसें और ऑफिस जाने वाले लोगों का आवागमन अधिक होता है, तब जाम अपने चरम पर होता है। यहां से हिसार-सिरसा राष्ट्रीय राजमार्ग, बीघड़ रोड और भीमां बस्ती के रास्ते निकलते हैं, जिससे हर दिशा से वाहनों का भारी दबाव बना रहता है।
-

सर्वे के अनुसार नहीं लग सकती है लाल बत्ती

यातायात व्यवस्था को चलाने के लिए व जाम की समस्या का स्थायी समाधान ट्रैफिक सिग्नल (लाल बत्ती) को माना जाता है, जो वाहनों के आवागमन को एक स्वचालित और व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित करता है। बीघड़ चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने की बात नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन दर्शन नागपाल ने कही थी, हालांकि अब नगर परिषद की हाउस की बैठक में अधिकारियों से ट्रैफिक सिग्नल लगाने के बारे में पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि सर्वे करवाया गया था, जिस दौरान ट्रैफिक सिग्नल नहीं लग पाना पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

बीघड़ चौक पर जाम की समस्या न हो इसके लिए पुलिसकर्मी तैनात है, दोपहर के समय बसों के कारण कई बार जाम लगता है तो उसे दूर करने के लिए बोला जाएगा।

- जय सिंह, प्रभारी यातायात पुलिस फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें