फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस पलटी, 22 छात्रों को शीशा तोड़कर निकाला बाहर

विज्ञापन
गांव भड़ोलावाली में पलटी स्कूल बस - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव भड़ोलावाली में सोमवार सुबह छात्रों को लेकर स्कूल जा रही बस पलट गई। घटना के दौरान 22 विद्यार्थी बस में सवार थे। घटना के बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान हांसपुर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से वैन में फंसे बच्चों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला। हालांकि इस दौरान किसी बच्चे को चोट लगने की सूचना नहीं है। पुलिस के मुताबिक घटना का कारण बस के नीचे का पार्ट्स टूटना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक सोमवार सुबह गांव भड़ोलावाली के एक निजी स्कूल की बस गांवों से विद्यार्थियों को लेकर स्कूल की तरफ जा रही थी। बताया जा रहा है कि गांव पहुंचने से पहले ही अचानक बस सड़क किनारे पलट गई। राहगीरों ने गांव में इसकी सूचना दी। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण और हांसपुर चौकी इंचार्ज राहुल टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से स्कूल बस के आगे का शीशा तोड़कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि बस की स्पीड अगर ज्यादा होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हांसपुर चौकी इंचार्ज राहुल कुमार ने बताया कि गांव भड़ोलावाली के पास पार्ट्स टूटने से बस पलट गई थी। मौके पर पहुंचकर राहगीरों की मदद से बच्चों को बाहर निकाल दिया। किसी बच्चे को चोट नहीं आई है। स्कूल संचालकों को बस की सेफ्टी को लेकर सख्त हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें