फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल संस्कृति स्कूलों में नौंवी कक्षा में सीटें भरी, 11वीं में प्रोविजनल दाखिले जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई से जुड़े मॉडल संस्कृति विद्यालयों में दाखिले के लिए मारामारी चल रही है। खंड फतेहाबाद के मॉडल संस्कृति विद्यालय में नौंवी कक्षा के एक सेक्शन में सीटें पूरी हो गई हैं। स्कूल प्रशासन नया सेक्शन बनाने पर विचार कर रहा है। इसके अलावा हिंदी मीडियम में भी पहले की तुलना में ज्यादा दाखिले हो रहे हैं। दाखिला लेने से पहले विद्यार्थी स्कूल आकर विषयों के बारे में पूछ कर भी जा रहे है।
विज्ञापन

मॉडल संस्कृति विद्यालयों में करीब पांच हजार दाखिलें हो चुके हैं। 11वीं कक्षा में फिलहाल प्रोविजनल दाखिले चल रहे हैं अधिकारियों का कहना है कि जब तक परीक्षा परिणाम नहीं जारी होता तब तक प्रोविजनल दाखिले ही होंगे।
आधार कार्ड की अनिवार्यता खत्म
स्कूल में आधार कार्ड के बिना किसी का दाखिला नहीं रुकेगा। शिक्षा विभाग ने आधार कार्ड की अनिवार्यता खत्म कर दी है। सिर्फ योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड की जरूरत होगी।
विज्ञापन

ऑनलाइन कक्षाएं अभी शुरू नहीं
सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं अभी शुरू नहीं हुई है। शिक्षकों का कहना है कि दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद कक्षाएं शुरू होंगी। शिक्षा विभाग की तरफ से भी अभी कोई गाइडलाइन नहीं आई है।
दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुरू करेंगे ऑनलाइन कक्षाएं : मॉडल संस्कृति स्कूल में दाखिले के लिए विद्यार्थी आ रहे है। कई विद्यार्थी विषयों के बारे में पूछ कर भी जा रहे हैं। अंग्रेजी माध्यम में नौंवी कक्षा में सीटें पूरी हो चुकी है अगर अधिक विद्यार्थी आते हैं तो अगला सेक्शन बनाया जाएगा जहां तक ऑनलाइन कक्षाओं की बात है दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुरू करेंगे। - रामसिंह, प्राध्यापक, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फतेहाबाद।
दाखिले के लिए आधार कार्ड जरूरी नहीं : सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। दाखिला के लिए आधार कार्ड की जरूरत नहीं है। स्कूलों में शिक्षक हेल्प डेस्क लगाकर दाखिला कर रहे हैं। - दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें