फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एससी किसानों को ट्रैक्टर खरीद पर मिलेगा 3 लाख तक अनुदान

Tue, 17 Nov 2026 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। अनुसूचित जाति (एससी) के किसानों को कृषि विभाग की एसबी-89 योजना के तहत 45 एचपी या इससे अधिक क्षमता का ट्रैक्टर खरीदने पर अधिकतम तीन लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। योजना के लिए पात्र किसान 15 दिसंबर तक कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

सहायक कृषि अभियंता पवन कुमार ने बताया कि योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनके स्वयं या परिवार पहचान पत्र में परिवार के किसी सदस्य के नाम कृषि भूमि है और उसका पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर है। किसान ने पिछले पांच वर्षों में ट्रैक्टर पर कोई सरकारी अनुदान भी न लिया हो।
आवेदन के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक विवरण, एससी प्रमाणपत्र, परिवार पहचान पत्र, शपथ पत्र और भूमि स्वामित्व प्रमाणपत्र या पटवारी रिपोर्ट अपलोड करनी होगी। निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन आने पर लाभार्थियों का चयन जिला स्तरीय कमेटी ऑनलाइन ड्रॉ से करेगी। चयनित किसान विभाग से अनुमोदित फर्मों से ट्रैक्टर खरीद सकेंगे। ट्रैक्टर का पंजीकरण अपने नाम करवाना अनिवार्य होगा और पांच साल तक इसे बेचा नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें