फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव बिठमड़ा से कंधे पर रखकर 50 किलो चीनी का कट्टा उठा लाया गांव समैन का सतीश

विज्ञापन
गांव बिठमड़ा से 50 किलो चीनी का कट्टा अपने कंधे पर उठाकर गांव समैन की तरफ आता सतीश कुमार।
विज्ञापन
समैन(फतेहाबाद)। ग्रामीण क्षेत्र के युवा आज भी अपने गांव का मान बढ़ाने के लिए बड़े से बड़े चैलेंज को स्वीकार कर उसको पूरा करने का दम रखते हैं। ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है, गांव समैन के युवक 18 वर्षीय सतीश कुमार ने। कुछ दिन पहले कनाडा में रह रहे हिसार जिले के उकलाना क्षेत्र के गांव बिठमड़ा निवासी युवक मनीष ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर समैन के युवाओं को चैलेंज दिया था कि यदि गांव समैन का कोई भी युवक गांव बिठमड़ा से 50 किलो चीनी का कट्टा अपने कंधे पर उठाकर तीन घंटे में उसे समैन तक लेकर जाता है तो उसे 11 हजार रुपये का इनाम मिलेगा।
विज्ञापन


गांव समैन निवासी कर्मबीर के पुत्र युवक सतीश कुमार ने बिठमड़ा के युवक का चैलेंज स्वीकार किया। सतीश सोमवार सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर गांव बिठमड़ा से 50 किलो चीनी का कट्टा अपने कंधे पर उठाकर गांव समैन की ओर चल पड़ा। इस दौरान सतीश का हौसला बढ़ाने के लिए उनके साथ सैकड़ों की संख्या में गांव समैन के युवा भी साथ चले। सतीश लगभग सवा दो घंटे में 10 बजकर 40 मिनट पर गांव समैन पहुंच गया।
-
इनाम में मिली 11 हजार की राशि को गोशाला में दान किया
सतीश की इस उपलब्धि पर गांव समैन के ग्रामीणों ने उसका खूब हौसला बढ़ाया। सतीश ने इस चैलेंज को पूरा करने के बाद कहा कि वह इससे काफी खुश है। उसे गर्व महसूस हो रहा है कि उसने गांव के नाम पर मिले चैलेंज को पूरा किया है। इनाम की ग्यारह हजार की राशि बिठमड़ा की गोशाला में दान के रूप में देने के लिए चैलेंज देने वाले युवक मनीष को कह दिया गया है। गांव समैन के सरपंच रणबीर सिंह ने सतीश को पांच किलो देशी घी, सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर पवन गिल ने 5100 रुपये, बिंदर गिल ने चांदी का कड़ा, पुरुषोत्तम शर्मा ने 1100 रुपये, कबड्डी खिलाड़ी रामभतेरी के भाई रामनिवास ने 1100 रुपये देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें