फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: किडनी देकर पति की जान बचाएंगी सर्वजीत

विज्ञापन
मंजीत राम।
विज्ञापन
भूना। जब स्त्री और पुरुष शादी के पवित्र बंधन में बंधते हैं तो एक दूसरे के जीवन के साथी बनते हैं। जीवनसाथी का मतलब है सुख और दुख में एक-दूसरे का साथ देना। एक दूसरे के साथ रहकर हर चुनौतियों को पार करना। भूना के गांव टिब्बी से ऐसा ही मामला सामने आया है, जो पति-पत्नी के रिश्ते के लिए मिसाल बन गया है। मोहाली में अपने जीवनसाथी का जीवन बचाने के लिए जीवनसंगिनी किडनी देगी। किडनी दान के अनुरोध पर प्रशासनिक मुहर लग चुकी है। मनजीत राम और सर्वजीत कौर के विभिन्न प्रकार के टेस्ट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में लिपिक पद पर कार्यरत गांव टिब्बी निवासी 36 वर्षीय मंजीत राम ने बताया कि कई महीनों पहले उसे चोट लग गई थी। चोट के बाद ली गई मेडिसिन के दुष्प्रभाव के कारण उसकी किडनी खराब हो गई। उसे एक 12 वर्षीय बेटा और 14 वर्षीय बेटी है। किडनी खराब होने के कारण उसकी पत्नी ने उसे अपनी किडनी देने के लिए प्रस्ताव रखा। मंजीत राम ने मानव अंग प्रत्यारोपण (संशोधन) अधिनियम 2011 व मानव अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण नियम 2014 के तहत किडनी प्रत्यारोपण के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आवेदन किया था। मंजीत राम को उनकी 35 वर्षीय पत्नी सर्वजीत कौर ने किडनी दान करने की इच्छा जताई। मंजीत राम ने इन्कार किया तो पत्नी सर्वजीत कौर ने उसे राजी कर लिया। अब सहमति के बाद जल्द ही किडनी का प्रत्यारोपण किया जाएगा। संवाद

शिक्षकों ने बढ़ाए मदद के हाथ
शिक्षा विभाग में क्लर्क पद पर कार्यरत मंजीत राम बहुत ही मिलनसार प्रवृत्ति के हैं। किडनी खराब होने और पत्नी सर्वजीत कौर द्वारा किडनी दान करने की सूचना मिली तो जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई ने 31 हजार रुपये व सेवानिवृत्त डीईओ दयानंद सिहाग ने 21 हजार रुपये देने की शुरुआत व्हाट्सएप ग्रुप में हुई तो देखते ही देखते 14 लाख रुपये मंजीत राम के अकाउंट में डाल दिए गए। इस मानवीय परोपकारी कार्य की मुहिम में सेवानिवृत्त मुख्य अध्यापक वीरेंद्र शर्मा, धौलू स्कूल के प्रवक्ता हरविंदर बागड़ी, नवीन मदान, मोहर सिंह, प्रदीप बंसल, मुख्याध्यापक उग्रसेन सुथार, जसविंदर सिंह व अनूप सिंह ने शामिल होकर अपने विभाग के साथी की मदद में हाथ बढ़ाया। उपरोक्त लोग अब मंजीत राम के जल्द ठीक होकर ड्यूटी पर लौटने की भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें