फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सरपंचों ने ली शपथ, गांवों में वोट के लिए नहीं घुसने देंगे भाजपा-जजपा प्रत्याशी

विज्ञापन
भूना में हुई जिला स्तरीय बैठक में भाजपा-जजपा के नुमाइंदों को गांव में न घुसने देने की शपथ लेते
विज्ञापन
फतेहाबाद/भूना। ई-टेंडरिंग व पंचायती राज के कार्याें में अन्य शर्तों से खफा जिले के सरपंचों ने सत्तारूढ़ दलों भाजपा व जजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सरपंच एसोसिएशन की ओर से शपथ ली गई है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा-जजपा के किसी भी प्रत्याशी को वोट के लिए गांवों में नहीं घुसने दिया जाएगा। गांव के किसी भी सार्वजनिक स्थान पर यदि भाजपा-जजपा प्रत्याशी पहुंचेंगे तो उनको हाथ पकड़ कर गांव से बाहर निकाला जाएगा। 5 नवंबर को टोहाना में सरपंचों की राज्यस्तरीय रैली होगी, जिसमें कई प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।
विज्ञापन

दरअसल, वीरवार को भूना के बीडीपीओ कार्यालय में हरियाणा सरपंच एसोसिएशन की जिलास्तरीय बैठक हुई। बैठक में सभी खंडों के प्रमुख पदाधिकारियों को बुलाया गया। एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रणबीर गिल मुख्य वक्ता रहे जबकि अध्यक्षता खासा पठाना के सरपंच एडवोकेट मांगेराम ने की। मंच संचालन गांव गोरखपुर के सरपंच मनदीप योगी ने किया। बैठक में जिले के 50 से अधिक सरपंच एवं सरपंच प्रतिनिधि मौजूद रहे।
सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता चंद्र मोहन पोटलिया ने बताया कि प्रदेशभर में सवा छह हजार सरपंच हैं। सभी सरपंचों को दस लोकसभा क्षेत्रों में बांटा जाएगा। जब भी भाजपा-जजपा का कोई भी लोकसभा प्रत्याशी वोट मांगने के लिए गांव-देहात में आएगा तो उसे गांव से बाहर खदेड़ा जाएगा। गांव-देहात के किसी भी सार्वजनिक स्थान पर भाजपा-जजपा प्रत्याशियों के घुसने नहीं दिया जाएगा। उनका हाथ पकड़कर उनको चलता किया जाएगा।
विज्ञापन


सरपंचों को कमजोर समझ रही सरकार
बैठक में सरपंच एसोसिएशन फतेहाबाद खंड के प्रधान गुरप्रीत खूंबर ने कहा कि सरकार सरपंचों को कमजोर समझ रही है। सरकार की अमृत सरोवर योजना व जल जीवन मिशन योजना ऐसी हैं, जो सिर्फ सरकारी पैसा हजम करने के लिए बनाई गई हैं। एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत बैजलपुरिया ने कहा कि गांव-गांव में जाकर लोगों को इस सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत करवाया जाएगा। प्रत्येक सरपंच अपने गांव में दो-दो घंटे जनता के बीच में जाकर सरकार की गलत नीतियों का जमकर प्रचार करेंगे। बैजलपुरिया ने कहा कि 5 नवंबर को टोहाना में सरपंचों की बड़ी रैली होगी और अकेले फतेहाबाद जिला से 20 हजार लोग रैली में शामिल होंगे। सरपंचों की टोहाना रैली के बाद सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी।

ठेकेदारों के साथ मिले हुए हैं पंचायत मंत्री : गिल
एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रणबीर गिल ने कहा कि जजपा-भाजपा गठबंधन सरकार गांव-देहात को बर्बाद करने पर तुली हुई है। सरपंचाें ने अनेक प्रस्ताव पारित करके सरकार को भेजे, लेकिन एक भी प्रस्ताव का एस्टीमेट नहीं बना। किसी भी प्रस्ताव पर कार्य नहीं हुआ है। प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पंचायत मंत्री ठेकेदारों के साथ मिले हुए हैं, इसलिए ई-टेंडरिंग का पक्ष लेकर सरपंचों की अनदेखी की जा रही है। 5 नवंबर को भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के खिलाफ सरपंचों के पक्ष में चौकीदारों, मनरेगा मेट एवं मजदूरों समेत आमजन को भी रैली में बुलाया जाएगा। इस मौके पर टोहाना खंड की सरपंच एसोसिएशन के प्रधान गुरप्रीत सिंह, भूना ब्लॉक के प्रधान मांगेराम गोदारा, मताना के सरपंच दलबीर शास्त्री, बिल्लू सरपंच लोहाखेड़ा, देवेंद्र सिंह भूंदडा, हरसिमरन दिगोह, नरेंद्र नाढोड़ी, घोटडू सरपंच गुलाब शर्मा, बुवान सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र कंबोज, ढाणी डूल्ट सरपंच संदीप कुमार, चौबारा सरपंच जोगिंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें