फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रस्साकशी में टोहाना-नरवाना के सरपंचों ने मारी बाजी

Sun, 21 Sep 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
सांसद खेल महोत्सव के दौरान रस्साकशी में भाग लेते सरपंच। 
विज्ञापन
टोहाना। दमकौरा के शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में रविवार को सांसद खेल महोत्सव का शानदार आगाज हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया मौजूद रहे जबकि राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

उद्घाटन अवसर पर आयोजित सरपंचों की रस्साकशी प्रतियोगिता में दर्शकों ने खूब उत्साह दिखाया। इस प्रतियोगिता में टोहाना और नागपुर खंड के सरपंचों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें टोहाना खंड विजेता बना। वहीं नरवाना और रतिया खंड की टीमों के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में नरवाना की टीम ने जीत हासिल की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय ध्वज और खेल ध्वज फहराकर किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने परंपरागत तरीके से मशाल प्रज्वलित कर खिलाड़ियों के साथ दौड़ लगाई और युवाओं में उत्साह एवं जोश का संचार किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सतीश पूनिया और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। स्कूल की छात्राओं ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इस मौके पर अपने संबोधन में प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया ने कहा कि हरियाणा भौगोलिक दृष्टि से छोटा राज्य है, लेकिन खेल और सेना के क्षेत्र में इसकी पहचान पूरी दुनिया में बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने ओलंपिक, एशियाड और कॉमनवेल्थ जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में बेहतरीन प्रदर्शन करके भारत का नाम ऊंचा किया है और देश का तिरंगा लहराया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को सुविधाएं और सम्मान देने के साथ-साथ उन्हें रोजगार में प्राथमिकता भी दे रही है। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि इस महोत्सव को सफल बनाने में सांसद सुभाष बराला और उनकी टीम ने इसे एक जन अभियान के रूप में खड़ा किया है। इसके चलते सिरसा लोकसभा क्षेत्र से 35 हजार खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है और 1900 से अधिक टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। जो देश में टॉप दस लोकसभा क्षेत्रों में शामिल हैं।
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है और उस संकल्प की पूर्ति में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। सांसद ने कहा कि इस महोत्सव के लिए पंजीकरण 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस से शुरू किया गया था।
आज 21 सितंबर को सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया है। टोहाना ब्लॉक से प्रतियोगिताओं की शुरुआत हो चुकी है। सिरसा लोकसभा क्षेत्र के शेष ब्लॉकों के खिलाड़ी 30 सितंबर तक पंजीकरण कर सकते हैं। सांसद ने बताया कि इस खेल महोत्सव के अंतर्गत 25 दिसंबर तक ब्लॉक, विधानसभा और लोकसभा स्तर पर प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें