फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच के परिवार पर लगा पंचायती जोहड़ पर कब्जे का आरोप, एसडीएम को सौंपी जांच

विज्ञापन
सीएम के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी को मामले की जानकारी देते बीडीपीओ वेद पाल व गांव खाराखेड़ी के ग्र - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार ने गांव खाराखेड़ी के सरपंच राजेंद्र खिलेरी के परिवार पर गांव के पंचायती जोहड़ पर कब्जा करने के आरोपों की जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को कुछ ग्र्रामीण मुख्यमंत्री मनोहर लाल के राजनीतिक सचिव एवं पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी से फतेहाबाद के रेस्ट हाउस में मिले थे। ग्रामीणों ने पंचायती जमीन की फरद की कॉपी व नक्शा भी बतौर सबूत बेदी को सौंपे। इसके बाद उन्होंने डीसी धीरेंद्र खड़गटा को उसी समय फोन कर जांच शुरू करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीसी ने मामले की जांच फतेहाबाद एसडीएम सरजीत नैन को सौंप दी है। गौरतलब है कि गांव खाराखेड़ी के सरपंच राजेंद्र खिलेरी एक विधायक के करीबी माने जाते हैं। एसडीएम सरजीत नैन ने बताया कि फिलहाल जोहड़ पर मिट्टी डालने के काम को रोक दिया गया है। सरपंच राजेंद्र खिलेरी ने आरोपों से साफ इंकार किया है।
विज्ञापन

बीडीपीओ पर कार्रवाई टालने का लगाया आरोप
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी को रेस्ट हाउस में शिकायत देने पहुंचे ग्रामीण ब्रहमकुमार, राधेश्याम आदि ने मामले में पंचायत सचिव एवं बीडीपीओ पर भी मामले में लापरवाही बरतने एवं कार्रवाई न करने का आरोप जड़ दिया। इसके बाद पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने तुरंत बीडीपीओ को तलब किया। बीडीपीओ वेद पाल के पहुंचने पर जब मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी ने जब उनसे जवाब तलबी की तो बीडीपीओ ने कहा कि ये मामला उनके समक्ष तीन दिन पूर्व आया था और उन्होंने तुरंत इस मामले में कार्रवाई आरंभ करवा दी है। उन्होंने कहा कि वो एक बार मौका मुआयना कर चुके हैं और दोबारा सामने आने पर तहसीलदार को पत्र लिखा गया है ताकि वो जगह के बारे में विस्तार से बता सकें कि कितनी सरकारी जमीन है।
पंचायत फंड के दुरुपयोग का भी लगाया आरोप
ग्रामीणों ने सरपंच राजेंद्र खिलेरी पर पंचायत फंड के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरपंच ने कई अधिकारियों से भी मिलीभगत कर रखी है। हालांकि शिकायतकर्ता ने लिखित शिकायत में किसी अधिकारी के नाम का जिक्र नहीं किया। उन्होंने कृष्ण बेदी के सामने मांग रखी कि पंचायत के रिकार्ड की विजिलेंस जांच करवाई जाए तो इसमें कई घोटाले सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन

वर्जन
रंजिशन लगाए गए हैं आरोप : सरपंच
जिस जगह की बात हो रही है, वह आबादी देह के तहत आती है। जोहड़ पर मिट्टी डालकर जगह को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा था ताकि कोई सार्वजनिक इमारत बनाई जा सके। भ्रष्टाचार के आरोप बिल्कुल बेबुनियाद हैं और रंजिश के चलते लगाए गए हैं। जिन लोगों ने शिकायत की है, उनपर खुद ही नेशनल हाईवे की जगह पर कब्जा करने के आरोप हैं।
- राजेंद्र खिलेरी, सरपंच गांव खाराखेड़ी।
गांव खाराखेड़ी में पंचायती जोहड़ पर कब्जे के मामले की जांच के आदेश मिले थे। बीडीपीओ वेद पाल खुद मौका मुआयना कर चुके हैं और मिट्टी डालने का काम रुकवा चुके हैं। इस मामले में विस्तृत जांच के लिए तहसीलदार एवं थानाध्यक्ष को लिखा गया है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

- सरजीत नैन, एसडीएम, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें