फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ई-टेंडरिंग को लेकर सरपंच बात करने को तैयार, सरकार को आना होगा उनके पास

विज्ञापन
सरपंच महापंचायत की जानकारी देते गांव समैन के सरपंच रणबीर सिंह। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
टोहाना। ई-टेंडरिंग के विरोध में रविवार को टोहाना के पैराडाइज पैलेस में प्रदेश के सरपंचों की महापंचायत हुई। रैली में पहुंचे प्रदेश के सभी जिलों के सरपंचों ने महापंचायत करके सरकार व पंचायत मंत्री के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजा दिया। दौरान सरपंचों ने यह भी कहा कि वह सरकार से ई-टेंडरिंग को लेकर बात करने को तैयार हैं, लेकिन सरकार को उनके पास आना होगा, वह सरकार के पास नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

महापंचायत की अध्यक्षता शुरू से ही पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली का विरोध करते आ रहे गांव समैन के सरपंच रणबीर सिंह ने की। इस महापंचायत में ई-टेंडरिंग के खिलाफ सरपंचों ने जमकर भड़ास निकाली। महापंचायत के
इस महापंचायत में प्रदेश के जिले कैथल, भिवानी, करनाल, पानीपत, पलवल, महेंद्रगढ़, सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, जींद, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, सोनीपत, फरीदाबाद, अंबाला, रोहतक, चरखीदादरी सहित प्रत्येक जिलों से 1600 से अधिक पंचायतों के सरपंच व पंचों सहित आठ हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। महापंचायत के दौरान सरपंच पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के उस बयान से भी खफा नजर आए, जिसमें उन्होंने विरोध कर रहे सरपंचों को चले हुए कारतूस बताया था। उन्होंने कहा कि पंचायत मंत्री इस सम्मेलन में आकर देख लें कि हम चले हुए कारतूस नहीं बल्कि बम हैं। जींद सरपंच एसोसिएशन के प्रधान अनिल कुमार ने कहा एक महीने तक पंचायत के काम सरपंच बंद कर देंगे, तो सरकार घुटनों पर आ जाएगी। आने वाले 2024 वर्ष में लोकसभा व विधानसभा के चुनाव होने हैं, छोटी सरकार के पास केंद्र व प्रदेश सरकार को आना पड़ेगा। इस समय नौजवान सरपंच चुनकर आए हैं तो लोगों की उम्मीद भी ज्यादा है।
विज्ञापन

किसी भी नेता को नहीं करने देंगे मंच साझा
गांव समैन के सरपंच रणवीर सिंह और भट्टू खंड के सरपंच एसोसिएशन के चंद्रमोहन पोटलिया ने बताया कि सोमवार से प्रदेश के सभी खंड विकास एवं पंचायत कार्यालयों की तालाबंदी की जाएगी, 23 जनवरी को देवेंद्र सिंह बबली की प्रगति रैली में सीएम का विरोध कर उनको काले झंडे दिखाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उनके इस कार्यक्रम में किसी भी नेता को मंच साझा करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सभी 22 जिलों के सरपंचों की 22 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा, जो इस आंदोलन को लीड करेगी।
सरकार ने की वादा खिलाफी : राकेश
झज्जर जिला से आए सरपंच एसोसिएशन प्रधान राकेश जाखड़ ने कहा कि सरकार ने छोटी सरकार से जो वादा खिलाफी की है उसके खिलाफ यह महापंचायत की गई है। उन्होंने कहा कि अभय सिंह चौटाला ने जो समर्थन दिया है उसके लिए वे आभार जताते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य विपक्षी दलों को सरपंचों के आंदोलन का समर्थन करना चाहिए यदि ये दल साथ नहीं आए तो 2024 मे उनका विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार मंत्री देंवेद्र बबली को आगे करके नाच नचा रही है, लेकिन बबली नासमझ बनकर सरपंचों के सामने अड़ेे हुए हैं।
73वें संशोधन को पढ़ो और समझो
रिटायर्ड आईजी रणबीर सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायतों को छोटी सरकार इसलिए कहा जाता है, क्योंकि गांव के सरपंच जमीनी स्तर पर विकास कार्य करवाता है। अब अपनी मांग पीएम, सीएम और डीएम के समक्ष मांग रखो अपने अधिकार 73वें संशोधन को पढ़ो और समझो, उसके बाद क्रांति आएगी।
पुलिस बल रहा तैनात
सरपंचों के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन व गुप्तचर विभाग की टीमें पूरी तरह से सतर्क देखी गई। इस दौरान पल-पल की अपडेट गुप्तचर विभाग द्वारा सरकार तक पहुंचाई जा रही थी। पुलिस प्रशासन द्वारा हिसार बाईपास रोड स्थित कार्यक्रम स्थल को जाने वाले रोड से रूट को डायर्वट किया गया था, ताकि किसी को परेशानी न आए। प्रशासन द्वारा हिसार रोड तथा डांगरा रोड पर पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए थे तथा वाहनों को अलग रास्तों से निकाला जा रहा था। पुलिस की टीम मैरिज पैलेस के बाहर भी तैनात रही जिसमें महिला पुलिस कर्मी भी मौजूद रही।

टोहाना में सरपंच महापंचायत में एकजुट हुए सरपंच व पंच।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें