फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: उलटे झाड़ू, काले झंडे लेकर सड़कों पर उतरे सफाई कर्मी, जताया विरोध

Tue, 22 Apr 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में काले झंडे व झाडू लेकर प्रदर्शन करते नगरपरिषद कर्मचारीस्त्रोत संघ - फोटो : 4 वर्ष बीतने के बाद भी बैंक चेक पर भी चल रहा है पूर्व प्रधान का नाम।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद/टोहाना/जाखल। नगरपरिषद के सफाई कर्मचारियों ने हाथों में काले झंडे व उलटे झाड़ू लेकर शहर में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान विजय ढाका ने और संचालन सचिव ओम प्रकाश लोट ने किया।
जिलेभर के पालिका कर्मचारी बुधवार को डीएमसी कार्यालय पर हल्ला बोल प्रदर्शन करेंगे। इससे पूर्व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए विजय ढाका व ओम प्रकाश लोट ने बताया कि नगर पालिका कर्मचारी संघ जिला फतेहाबाद के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है। संघ ने पहले ही 9 अप्रैल को अपना मांगपत्र नगर परिषद प्रशासन को सौंपा हुआ है जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 23 अप्रैल को जिलेभर के कर्मचारी जिला नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे। फिर भी प्रशासन ने कर्मचारियों की सुध नहीं ली तो जिला फतेहाबाद के सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।
वेतन नहीं मिलने कर जताया रोष

जाखल खंड के ग्रामीण कर्मचारियों ने खंड विकास के पंचायत कार्यालय परिसर में धरना देकर मार्च माह का लंबित वेतन जल्द जारी करने की मांग की है। कर्मचारियों ने इस बारे में अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा है। धरने की अध्यक्षता कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष दर्शन सिंह ने की। खंड विकास एवं पंचायत विभाग जाखल के सीपीओ शीशपाल ने बताया कि विभाग के पास बजट की कमी के कारण सफाई कर्मियों का वेतन लंबित है। जिला अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर सफाई कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान कराने के बारे में अवगत कराया गया है। ज्ञापन में कर्मचारी नेता अमित कुमार ने बताया कि प्रदेश के लगभग 11 हजार ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को मार्च माह का मानदेय भुगतान नहीं हुआ है।

मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

रतिया। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा के आह्वान पर रतिया खंड के कर्मचारियों ने प्रधान मोहन सिंह, सचिव गुरदास सिंह के नेतृत्व में बीडीपीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भेजा। प्रधान मोहन सिंह, सचिव गुरदास सिंह, बलजीत सिंह, सतबीर सिंह, जसप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, मंगतराम आदि कर्मचारियों ने कहा कि अगर प्रदेश सरकार जल्द से जल्द वेतनमान बढ़ाने का पत्र जारी नहीं करती तो 20 मई को ग्रामीण सफाई कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेगी। वहीं शहर में नगर पालिका कर्मचारियों ने कर्मचारी संघ के आह्वान पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी मांगों को लेकर उच्च अधिकारियों के माध्यम से एक ज्ञापन भेजा। हड़ताल में अमरीक सिंह, गुरमीत सिंह, मुकेश कुमार व अन्य कर्मचारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन


नारेबाजी कर जताया रोष

भट्टू कलां। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर महानिदेशक के नाम अपनी मांगों का एक ज्ञापन खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के कैशियर को सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान सुनील कुमार ने की तथा संचालन ब्लॉक पूर्व सचिव रामभक्त व रुलीराम ने किया। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्य मंगलवार को ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में एकत्रित हुए। यहां से बैठक के बाद नारेबाजी करते हुए खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय पंहुचे। जहां खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी की गैर मौजूदगी में अपनी मांगों का ज्ञापन कैशियर विरेन्द्र शर्मा को सौंपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें