फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, मांगें नहीं मानीं तो 7 को आंदोलन का एलान

Thu, 02 Jul 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। मांगों को लेकर झाडू लेकर प्रदर्शन करते नगरपरिषद कर्मचारी। संघ
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर वीरवार को लगातार दूसरे दिन भी नगरपरिषद के कर्मचारियों ने शहर के बाजारों में हाथों में उलटी झाड़ू थामकर सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इससे पहले सुबह सभी सफाई कर्मचारी और यूनियन पदाधिकारी नगर परिषद परिसर में एकत्रित हुए।
विज्ञापन

यहां सरकार की कर्मचारी और दलित विरोधी नीतियों के खिलाफ रोष सभा की गई। इसके बाद कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में जुलूस निकालते हुए बाजारों में निकल पड़े। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता भी इकाई प्रधान नरेश राणा ने जबकि मंच संचालन सचिव ओम प्रकाश लोट ने किया।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार ने लिखित सहमति के डेढ़ महीने बाद भी मांगों को ठंडे बस्ते में डाल रखा है जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा की। इस मौके पर राज्य वरिष्ठ उपप्रधान रमेश तुषामड़, जिला प्रधान विजय ढाका, कोषाध्यक्ष वीरू रत्ती, उप प्रधान अमित गिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर दूसरे दिन भी किया रोष प्रदर्शन
रतिया। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर वीरवार को दूसरे दिन भी कर्मचारियों ने दोपहर को शहर के बाजारों में हाथों में उलटी झाड़ू थामकर सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सरकार ने लिखित सहमति के डेढ़ महीने बाद भी मांगों को ठंडे बस्ते में डाल रखा है जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि सरकार उनके सब्र का इम्तिहान न ले। अपनी मांगों को मनवाने के लिए 7 जुलाई को होने वाली जिलास्तरीय विशाल रैली में सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें